{"_id":"5eecf35a8ebc3e42fb10a54c","slug":"private-hospital-sealed-after-sweeper-got-positive-mau-news-vns5310937192","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीपर के पॉजीटिव मिलने के बाद सील हुआ निजी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीपर के पॉजीटिव मिलने के बाद सील हुआ निजी अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित प्रसिद्ध एक निजी अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन के आदेश पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया। वहीं होम क्वारंटीन मरीज को परदहा कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही मरीज के संपर्क में रहने वाले पांच लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा है। उधर कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अस्पताल के सील होने की सूचना को लेकर डॉक्टरों से लेकर हर वर्ग में चर्चा होती रही।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम वाराणसी से दूसरे चरण में एक रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जिसमें मुंशीपुरा निवासी 32 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। बोले कि संक्रमित युवक नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में स्वीपर का काम करता है। शासन से मिले निर्देशानुसार संबंधित अस्पताल से पांच लोगों को सैंपल लिया गया था, जिसमें युवक भी शामिल था। देर शाम रिपोर्ट आने के चलते अस्पताल को शुक्रवार को सील करने की कवायद की गई। साथ ही अस्पताल को सैनिटाइज करने के साथ आसपास बने प्रतिष्ठानों को सैनिटाइज किया। इस तहर जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 69 हो गई।
आज से चार टीमें करेंगी रहजनिया में सर्वे
मऊ। शुक्रवार को सीएमओ सभागार में अपर सीएमओ डॉ. वकील अली की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें रहजनिया हॉटस्पॉट में सर्वे करने के लिए पांच सदस्यीय चार टीमें गठित की गई। चारों टीमें शनिवार को हॉटस्पॉट क्षेत्र के 116 घरों का सर्वे करने के साथ 700 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करेंगी। बैठक में स्वास्थ्य टीम को हॉटस्पॉट में सर्वे तथा जांच करने का प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में बाला जी, देवेंद्र यादव, मोहम्मद कबीर आलम, सोनू रानी राय, अंकिता दुबे, सिंपा राय, सरोज पांडेय, सिंधू देवी आदि मौजूद रही।