फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pressure increased on Gorakhpur, Ballia, Varanasi route, buses increased

Mau News: गोरखपुर, बलिया, वाराणसी रूट पर बढ़ा दबाव, बढ़ाई गई बसें

Sat, 09 Aug 2025 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Pressure increased on Gorakhpur, Ballia, Varanasi route, buses increased
रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज बसों में निःशुल्क किराए की सुविधा का शत प्रतिशत लोगों ने उठाया। मऊ डिपो से गोरखपुर, बलिया और वाराणसी जाने वाली बसों में यात्रियों का दबाव अधिक रहा, जिसके चलते इन रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

मऊ डिपो में 60 निगम और 11 अनुबंधित सहित 71 बसें हैं। रक्षाबंधन पर सरकार की तरफ से इस बार भी तीन दिन तक रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह 6 बजे से सभी बसें लगातार चल रही हैं। अधिक भीड़ का अनुमान लगाते हुए परिवहन निगम ने पहले ही चालक, परिचालक, मैकेनिक सहित अन्य रोडवेज कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल सरकार ने नई सुविधा दी है, एक महिला के साथ एक पुरुष का भी किराया माफ कर दिया गया है। यही कारण है कि सामान्य दिनों की तुलना में शुक्रवार से मऊ डिपो पर तीन गुना भीड़ अधिक पहुंच रही है।
एक चालक 24 घंटे में एक ही रूट पर तीन से चार फेरे लगा रहे हैं फिर भी यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। शुक्रवार की सुबह 6 बजे से शनिवार की शाम 5 बजे तक केवल 23 घंटे में मऊ डिपो की बसों ने 16 लाख रुपए की कमाई कर ली है।
जो पहले कभी नहीं हुआ था। मऊ डिपो से गोरखपुर, बलिया और वाराणसी जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। इसके चलते लखनऊ, अयोध्या और प्रयागराज सहित अन्य रूटों की बसों को इन रूटों पर लगा दिया गया है।

मऊ डिपो के एआरएम हरिशंकर पांडेय ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक सभी कर्मचारी की छुट्टी रद्द कर दी गई है। भीड़ बढ़ने के कारण एक चालक तीन से चार फेरे लगा रहा है। यात्रियों को 30 मिनट से अधिक देर तक बसों का इंतजार नहीं करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed