{"_id":"65e75ca6582cf7366901c2f7","slug":"preparations-for-shiva-procession-completed-sdm-checked-mau-news-c-295-1-mau1002-109724-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शिवा बरात की तैयारी पूरी, एसडीएम ने रास्तों पर जांची सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शिवा बरात की तैयारी पूरी, एसडीएम ने रास्तों पर जांची सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाॅक और नगर क्षेत्र में महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। उपजिलाधिकारी हेमंत चौधरी और कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने विभिन्न मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था जांचा।
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा, करहा, वलीदपुर, भातकोल आदि शिव मंदिरों पर पहुंचकर मंदिर समिति के लोगों से जानकारी बातचीत की और उनसे सहयोग की अपील की। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व आठ मार्च को है। रास्तों का भ्रमण के दौरान सड़कों पर लटके बिजली के तार सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं परखीं। पुलिस ने शिव बरात के आयोजकों से कहा कि कोई नई परंपरा न शुरू करें। पुलिस बल मौके पर पहुंचकर समस्याओं का निदान कराएगी। कहा कि कानून अपने हाथ में न लें, डिजे न बजाएं। शिव बारात में नशे की हालत में पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पदाधिकारियों की बैठक
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के मोहल्ला सैदपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर मंगलवार को महाशिवरात्रि समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष अभिषेक कुमार जायसवाल उर्फ डब्बू ने बताया कि आठ मार्च को झांकियों के साथ भगवान शिव की बरात निकाली जाएगी। शाम पांच बजे से शंकर तिराहा से बारात निकाली जाएगी। बैठक में चंदन गुप्ता, सुजीत वर्मा, प्रिया सेठ, आकाश आदि मौजूद रहे। संवाद