फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Preparations for rescue from third wave begin, three doctors will go to Lucknow for special training

तीसरी लहर से बचाव की तैयारी शुरू, विशेष प्रशिक्षण के लिए तीन चिकित्सकजाएंगे लखनऊ

Mon, 21 Jun 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Preparations for rescue from third wave begin, three doctors will go to Lucknow for special training
मऊ। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जारी कवायद में अब दो बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के साथ एक स्टाफ नर्स को तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। इसके बाद यह चिकित्सक दूसरे चिकित्सकों तथा स्टाफ को प्रशिक्षण देंगे। जिससे तीसरी लहर की संभावना होने पर उसके रोकथाम के साथ संक्रमित बच्चों का उपचार किया जा सके। दरअसल तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने की संभावना जताई जा रही है। जिले में इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अर्लट मोड पर होने के साथ इससे निपटने के लिए हर स्तर पर तैयारियों में जुटी है। लेकिन विभाग की इस तैयारियों में जिले में बालरोग विशेषज्ञों की कमी आड़े आ सकती है। दरअसल जिले के 50 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों में केवल नौ बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती है।
विज्ञापन

जिले में बच्चों के बेहतर उपचार की व्यवस्था पर नजर डाले तो यह सुविधा केवल जिला अस्पताल और महिला जिला अस्पताल के अलावा किसी सरकारी अस्पताल पर नहीं है। जिला अस्पताल में जहां दस बेड का पीडीयाट्रिक पीआईसीयू है,वहीं महिला जिला अस्पताल में नवजात बच्चों के लिए एसएनसीयू वार्ड की सुविधा है। चिकित्सकों के तैनाती के आंकड़े देखे तो जिला अस्पताल में तीन जबकि महिला अस्पताल में दो संविदा चिकित्सकों की तैनाती है।
विज्ञापन

जिले के मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी और कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक-एक बालरोग विशेषज्ञ की तैनाती है। उधर स्वास्थ्य विभाग ने तीसरी लहर की संभावना से निपटने के लिए जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीएस साहनी तथा एक बालरोग विशेषज्ञ और महिला जिला अस्पताल के एक स्टाफ नर्स को तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है। 21 जून से 24 जून तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में संक्रमण से बचाव, उपचार आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेने के बाद जिला मुख्यालय आने पर उनके द्वारा बाल रोग विशेषज्ञ तथा स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण मिलने से संक्रमण के रोकथाम में काफी मदद मिलेगी। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोनासंक्रमण की तीसरी लहर को लेकर कवायद की जा रही है।जिला अस्पतालमें पीकू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) वार्ड इससे निपटने के लिएतैयार है।यहां पांच वेंटिलेटर भी लगाएं गए है, सभी बेडपर आक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित है।इसके अलावा साथ ही दोहरीघाट, रतनपुरा, घोसी, मुहम्मदाबाद के साथ टडियांव स्थित सौ बेड के शैय्या अस्पताल को भी तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच तैयार किया जा रहा है।ाबोले कि इन अस्पतालों में वेंटिलेटर, मल्टी पैरा मानिटर, इंफ्यूजन पंप, एक्सरे, इसीजी,नेबूलाइजार सहित एक रेफ्रीजरेटर, आक्सीजन मास्क, ग्लूकोमीटर आदि उपकरण की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed