फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Preparation for MLC local election completed, voting tomorrow

एमएलसी स्थानीय चुनाव की तैयारी पूरी, मतदान कल

Thu, 07 Apr 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Preparation for MLC local election completed, voting tomorrow
मऊ। विधान परिषद सदस्य स्थानीय निकाय आजमगढ़ मऊ के चुनाव के लिए जनपद के कुल 1710 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान नौ अप्रैल को जिले के दस मतदान केंद्रों पर सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा। मतदान संपन्न कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधान परिषद सदस्य स्थानीय निकाय आजमगढ़ मऊ का चुनाव राकेश यादव गुड्डू का कार्यकाल समाप्त होने पर कराया जा रहा है। इसमें आजमगढ़ और मऊ जनपद के स्थानीय निकाय के मतदाता मतदान करेंगे। जिले के सभी नौ ब्लाक मुख्यालयों परदहा, कोपागंज, घोसी, दोहरीघाट, बड़रांव, फतेहपुर मंडाव, रतनपुरा, रानीपुर, मुहम्मदाबाद गोहना को मतदान केंद्र बनाया गया है। जबकि नगर क्षेत्र के मतदाताओं के लिए नगर पालिका परिषद मऊ में मतदान केंद्र रहेगा। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। अपनी पसंद के प्रत्याशी के नाम के सामने अपना मत अंकित करना होगा। चुनाव मैदान में कुल तीन प्रत्याशी भाजपा की ओर से सपा विधायक रमाकांत यादव के बेटे अरुण कांत, सपा से पूर्व एमएलसी राकेश यादव गुड्डू और विक्रांत सिंह निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। उधर, जिलाधिकारी अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस लाइन प्रांगण में चुनाव में लगे पुलिस एवं सुरक्षा बलों के साथ ब्रीफिंग की। बताया कि हर बूथ पर सीएपीएफ की आधी कंपनी तैनात होगी। साथ ही एक कंपनी मतपेटिकाओ को स्ट्रांग रूम तक जमा कराने का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed