{"_id":"6005c61a8ebc3e2e58654a2e","slug":"preparation-for-admission-of-new-session-in-small-classes-started-but-the-government-has-not-released-the-guide-line-mau-news-vns569886118","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरु हुई छोटी कक्षाओं में नए सत्र के दाखिले की तैयारी, पर शासन से जारी नहीं हई गाइड लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरु हुई छोटी कक्षाओं में नए सत्र के दाखिले की तैयारी, पर शासन से जारी नहीं हई गाइड लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के निजी विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र के लिए छोटी कक्षाओं में दाखिले के लिए फार्म मिलने लगे हैं। लेकिन अभी तक नए सत्र के लिए स्कूलों में छोटी कक्षाओं में पढ़ाई को लेकर शासन स्तर से स्पष्ट गाइडलाइन नहीं आई है। इसको लेकर अभिभावक असमंजस में हैं। बच्चों के दाखिले को लेकर कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं।
जिले में 2840 विद्यालय हैं। कोरोना संक्रमण काल में पहली से आठवीं तक की कक्षाएं बंद है। ऑनलाइन पढाई चल रही है। सरकारी विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र अप्रैल में ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू होती है, लेकिन कई निजी विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया दिसंबर माह से ही शुरू हो गई है। कई विद्यालयों में जनवरी तो कई विद्यालयों में फरवरी, मार्च माह में प्रक्रिया शुरू होगी।
विद्यालय प्रशासन की मानें तो नौवीं से 12वीं कक्षाओं की पढ़ाई अब एक ही पाली में शुरू हो गई। सीबीएसई 10वीं, 12वीं की बोर्ड 2021 परीक्षाएं चार मई से 10 जून कराने की तिथि घोषित कर दी गई है। ऐसे में 11वीं का शिक्षा सत्र देर से शुरू होगा। शासन से नई गाइडलाइन जारी न होने के बाद भी कोविड गाइड लाइन के अनुरुप कक्षाओं के संचालन की सभी तैयारी अंतिम दौर में चल रही है।
विज्ञापन
शासन से हरी झंडी मिलते ही नए शिक्षा सत्र के लिए छोटी कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। लेकिन नए शिक्षा सत्र को लेकर पहली से आठवीं कक्षाओं को लेकर शासन स्तर से स्पष्ट गाइडलाइन जारी न होने से अभिभावकों में उहापोह की स्थिति है। गाइडलाइन न जारी होने से विद्यालय प्रशासन अपने हिसाब से रणनीति बनाने मेें जुट गया है। इस बाबत प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक गौतम का कहना है कि नए शिक्षा में छोटी कक्षाओं के संचालन के संबंध में शासन की गाइडलाइन नहीं मिली है।
चकमेंहदी में चंद्रा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विजय बहादुर पाल ने कहा कि नए शिक्षा सत्र में पहली से आठवीं तक की कक्षाओं में एडमिशन की प्रक्रिया फरवरी माह से शुरू की जाएगी। कोविड गाइड लाइन के अनुरुप कक्षाओं के संचालन के लिए स्कूल तैयार है। लेकिन शासन से स्पष्ट गाइड लाइन का इंतेजार है, शासन से जारी गाइड लाइन के आधार पर शुरु किया जाएगा क्लास।
मऊ में सनबीन स्कूल के निदेशक राकेश गर्ग ने कहा कि नए शिक्षा सत्र में छोटी कक्षाओं में एडमिशन प्रक्रिया फरवरी माह में शुरू हो जाती थी, लेकिन इस वर्ष नया शिक्षा सत्र देर से शुरू होगा। छोटी कक्षाओं में एडमिशन की प्रक्रिया मार्च माह में शुरू होगी। शासन से हरी झंडी मिलते ही कोविड गाइड के अनुरूप कक्षाएं संचालित हो जाएगी। सभी तैयारी अंतिम दौर में चल रही है।
--
अमृत पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. माया सिंह ने कहा कि इस वर्ष सीबीएसई 10वीं,12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चार माई से शुरू होगी। इससे केवल 11वीं का शिक्षा सत्र प्रभावित होगा। नए शिक्षा के लिए छोटी कक्षाओं के संचालन की स्पष्ट गाइड लाइन नहीं मिली है। छोटी कक्षाओं में एडमिशन की प्रक्रिया 14 जनवरी से शुरू हो गई है।