{"_id":"5f567fc28ebc3e54c77c335a","slug":"pregnant-women-should-use-iron-rich-food-dm-mau-news-vns545950697","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाएं आयरनयुक्त भोजन का करे प्रयोग: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिलाएं आयरनयुक्त भोजन का करे प्रयोग: डीएम
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी द्वारा आंगनवाडी केंद्र लाड़नपुर (बाल विकास परियोजना कोपागंज) से पोषण माह का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में गर्भवति महिलाओं।बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।पोषण अभियान में आईसीडीएस, पंचायत, ग्राम्य विकास, पूर्ति विभाग,कृषि, उद्यान विभाग की सहभागिता रही।
सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों, महिलाओं तथा अन्य लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से पोषण माह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ स्वास्थ्य परीक्षण तथा पोषण आहार के बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं सभी को सहजन के अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं गर्भवती महिलाओं एवं किशोरियों को अधिक से अधिक आयरनयुक्त भोजन प्रयोग करने की बात जिलाधिकारी द्वारा कही गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ के बाद डीएम तथा मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह वर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र पर आंवला, सहजन, कड़ी पत्ते का पौधरोपण किया गया।इस दौरान आंगनवाडी कार्यकत्रियों, आशा, एएनएम द्वारा बच्चों का वजन एवं लम्बाई की माप की गयी साथ ही साथ गर्भवती महिलाओं का वजन एवं हिमोग्लोविन की जांच की गयी। इसी क्रम में रतनपुरा में सीडीपीओ राधेश्याम पाल ने पोषण अभियान का शुभारंभ किया। जिसमें कुपोषित तथा अतिकुपोषित बच्चों की पहचान, उन्हें रेफर आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस क्रम में रानीपुर, मुहम्मदाबाद गोहना, दोहरीघाट, परदहा, बड़राव, घोसी तथा फतेहुपुर मंडाव ब्लाकों में पोषण माह का शुभांरभ हुआ।