फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pratibha won the 100m race, Amrita won the 400m race.

Mau News: 100 मीटर में प्रतिभा,400 मीटर दौड़ में अमृता ने मारी बाजी

Sun, 08 Mar 2026 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Pratibha won the 100m race, Amrita won the 400m race.
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता लीग खेलो इंडिया कार्यक्रम में 
मऊ। नगर के बलिया मोड़ स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता लीग खेलो इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में प्रतिभा और 400 मीटर दौड़ में अमृता ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

खेलो इंडिया कार्यक्रम में एथलेटिक्स में दौड़ प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्राथमिक विद्यालय की छात्राएं एवं शिक्षक, डीसीएसके पीजी कॉलेज सहित अन्य महाविद्यालय एवं स्टेडियम के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में 13 वर्ष आयु वर्ग तथा 15 वर्ष आयु वर्ग एवं 18 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें 400 मीटर दौड़ में अमृता को प्रथम, द्वितीय स्थान रंजना और तृतीय स्थान अन्नू को मिला। जबकि 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान मनीषा, द्वितीय स्थान तन्नू यादव और तृतीय स्थान तन्नू गुप्ता ने प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रतिभा, द्वितीय स्थान विदिशा और तृतीय स्थान अनीशा चौधरी को मिला। सभी को मेडल प्रदान कर सीडीओ विवेक कुमार श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नारी केवल एक घर ही नहीं, बल्कि पूरा समाज और भविष्य संवारती हैं। यह दिन केवल बधाई देने का नहीं, बल्कि समाज में पुरुष और महिला को समान अवसर और अधिकार दिलाने का है। कार्यक्रम के संयोजिका तथा मेरा युवा भारत केंद्र मऊ की उप-निदेशक राशी मिश्रा ने कहा कि एक सशक्त महिला न केवल एक परिवार को बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाती है। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ, जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद, जिला क्रीड़ाधिकारी डीपी सिंह, ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वीनू सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी रंजीत कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागृति, तृषा, रोशनी पहले स्थान पर



मऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के ज्ञान भारती स्कूल में रविवार को अस्मिता खेलो इंडिया योगासन सिटी लीग-2026 का आयोजन किया गया। महिलाओं को खेल के क्षेत्र में सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार के खेल मंत्रालय, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं खेलो इंडिया के तत्वावधान में जिला योगासन खेल संघ द्वारा यह आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 50 से अधिक महिला योगासन खिलाड़ियों ने दो आयु वर्गों में प्रतिभाग किया। जिला योगासन खेल संघ के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि अंडर-18 आयु वर्ग के ट्रेडिशनल इवेंट में बेहतर प्रदर्शन कर जागृति ने प्रथम, गुंजन द्वितीय, शीतल चौहान तृतीय, श्रेय पाल चतुर्थ स्थान पर रहीं।

आर्टिस्टिक एकल इवेंट में तृषा यादव ने प्रथम, श्वेता द्वितीय, नवान्या शर्मा तृतीय और शगुन शर्मा चतुर्थ स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग ट्रेडिशनल इवेंट में रोशनी प्रथम, सुमन राय द्वितीय, रानी तृतीय तथा रेशम चतुर्थ स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में मंजू चौरसिया, नकुल आर्य, रत्नेश श्रीवास्तव, राजनंदिनी, पूजा और संजना शामिल रहीं।




सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष संगीता द्विवेदी, जिला व्यायाम शिक्षक सहेंद्र सिंह, जिला खेल संघ के सचिव पारसनाथ, बृज मोहन, राजन वैदिक, रामनिवास, भारत भूषण सिसौदिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed