फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pratap and Pappi leave behind everyone in the race

प्रताप और पप्पी ने दौड़ में सबको पीछे छोड़ा

Thu, 31 Jan 2019 11:43 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Thu, 31 Jan 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
Pratap and Pappi leave behind everyone in the race
race
मुहम्मदाबाद गोहना।  कस्बा स्थित संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज का दो दिवसीय 40वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को कॉलेज परिसर में किया गया। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान 100, 200, 400 मीटर दौड़ जेबलिंग थ्रो, गोला फेंक, डिस्क  थ्रो आदि प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बालक वर्ग में प्रताप यादव और बालिका वर्ग में पप्पी अव्वल रहीं।
विज्ञापन


संत गणिनाथ पीजी कॉलेज के दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुवार की दौड़ के अलावा अन्य प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में पप्पी ने सभी प्रतियोगियों  को पीछे छोड़ते हुए सबसे तेज धाविका होने का खिताब जीता। इस वर्ग में रोहिणी कुमारी दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

इसी प्रकार छात्राओं की 200 मीटर दौड़ में संगीता यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि 100 मीटर दौड़ की चैम्पियन पप्पी को दूसरा स्थान मिला। छात्रों के 100 मीटर दौड़ का खिताब प्रताप यादव को दिया गया, जबकि इस वर्ग में शुभम यादव दूसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में उपेंद्र यादव को पहला और अजय यादव को दूसरा स्थान मिला। बालकों की 400 मीटर दौड़ में सुनील राजभर अन्य प्रतियोगियों पर भारी पड़े और पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने विजेता छात्र- छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद से स्वास्थ के साथ ही जीवन मे सकारात्मक सोच बढ़ती है और स्वच्छ प्रतियोगिता को बढ़ावा मिलता है। इस दौरान प्राचार्य डॉक्टर सतीश  चंद्र कुमार, डॉक्टर जगदेव, डॉक्टर धनंजय कुमार, हूर तलत, डॉक्टर रामनाथ यादव, डॉक्टर अवधेश सिंह, डॉक्टर राहुल कुमार, डॉक्टर मीता सरल डॉक्टर प्रवीण, डॉक्टर प्रदीप  आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed