{"_id":"5b43b2564f1c1ba1288b5913","slug":"pratadan-and-the-samajjan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों और सपाजनों का कोतवाली में हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों और सपाजनों का कोतवाली में हंगामा
mau
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली का घेरावकरते सपा के पदाधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली में सोमवार को प्रधानों और सपाजनों ने पुलिस द्वारा पूर्व प्रधान के साथ बदसलूकी किए जाने और उसे हवालात में बंद किए जाने के विरोध में हंगामा किया। आरोप है कि दरोगा पूर्व प्रधान को कॉलर पकड़ कर घसीटते हुए कोतवाली लाया और हवालात में डाल दिया। एक अन्य दरोगा ने भी प्रधान से अभद्रता की। उधर, कोतवाल की पहल और आरोपी दरोगाओं के माफी मांगने पर लोग शांत हुए। बाद में पुलिस ने प्रधान को हवालात से रिहा किया।
हुआ यूं कि जैनापुर के पूर्व प्रधान रविन्द्र यादव सोमवार को तहसील में अपने परिचित लेखपाल को खोजते हुए प्रशासनिक भवन पहुंचे। उन्हें पता चला कि हाल में बैठक चल रही है, वही संबंधित लेखपाल है। इस पर रविन्द्र यादव हाल में जाने लगे। वहां तैनात होमगार्ड विश्वनाथ ने उन्हें अंदर जाने से मना किया। रविन्द्र यह कहते हुए आगे बढ़े कि अन्य लोग भी जा रहे लिहाजा वह उन्हें क्यों रोक रहा। इस दौरान होमगार्ड ने रविंद पर व्यंग्य कर दिया। जिस पर दोनों में तकरार हो गई।
होमगार्ड विश्वनाथ ने कोतवाली को सूचित किया तो मौके पर पहुंचे दरोगा शिवेंद्र राय ने बिना कुछ पूछे पूर्व प्रधान का कॉलर पकड़ा और उन्हें घसीटते हुए हवालात में डाल दिया। वहां मौजूद एक अन्य दरोगा ने भी रविंद्र से बदसलूकी की। घटना की जानकारी मिली तो प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह, जेपी कन्नौजिया, जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, रामनगीना यादव, सपा विधानसभा अध्यक्ष घोसी लालचंद यादव, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष विवेकानंन्द यादव, हरिकेश यादव आदि कोतवाली पहुंचे और हंगामा करने लगे। आक्रोशित लोग पूर्व प्रधान को तत्काल छोड़ने और दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। मामला बिगड़ता देख कोतवाल परमानन्द मिश्रा ने पूर्व प्रधान को हवालात से बाहर निकलवाकर बीच बचाव किया और दोनों दरोगाओं की ओर से माफी मांगी। लेकिन लोग दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
अंत में दोनों आरोपी दरोगाओं ने माफी मांगी तब लोग शांत हुए। पूर्व प्रधान रविन्द्र यादव ने बताया कि बदसलूकी के दौरान उनकी जेब से पर्स भी निकाला गया। जिसे बाद में वापस किया गया।