{"_id":"694597794b3da5bd51018264","slug":"practical-exams-will-be-held-from-january-24-mau-news-c-295-1-svns1028-137982-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 24 जनवरी से होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 24 जनवरी से होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
विज्ञापन
मऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जिले में प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी से एक फरवरी तक होंगी। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। इसके पहले प्री बोर्ड की परीक्षा होगी। दिसंबर माह में ही कोर्स पूरा करने के लिए विभाग की तरफ से सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को आदेश जारी किया है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा फरवरी में कराई जानी हैं। हाईस्कूल में 37431 और इंटरमीडिएट में 38977 सहित 76408 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांति से कराने की तैयारी में विभाग जुटा हुआ है। बोर्ड परीक्षा से पूर्व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। शासन ने इसके लिए तिथियां घोषित कर दी हैं। इस बार इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा 24 जनवरी से एक फरवरी 2026 तक होगी। प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराया जाएगा। वहीं, नकलविहीन परीक्षा के लिए सचल दल सक्रिय रहेंगे। वे परीक्षा का जायजा लेते रहेंगे। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्रयोगात्मक परीक्षा देने आने वाले छात्र-छात्राओं की केंद्र में प्रवेश करने से पूर्व चेकिंग की जाएगी। कोई आपत्तिजनक चीज न मिलने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र के बाहर पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी, जो कि शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। परीक्षाओं के आयोजन की रिकाॅर्डिंग को सुरक्षित रखा जाएगा। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर कराई जाएंगी। इसके पहले प्री बोर्ड की परीक्षा होगी। दिसंबर माह में ही कोर्स पूरा करने के लिए विभाग की तरफ से सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आदेश जारी किया गया है।
प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि घोषित हो गई है, बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रयोगात्मक परीक्षा को हर हाल में शुचिता से कराया जाएगा। तैयारी चल चल रही है। - गौतम प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक।