फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Power supply to Majhwara Health Center restored

Mau News: मझवारा स्वास्थ्य केंद्र की बिजली आपूर्ति हुई बहाल

Sat, 25 Apr 2026 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Power supply to Majhwara Health Center restored
सीएचसी मझवारा दरियाबाद में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई थीं। भीषण गर्मी के बीच अस्पताल में लगे आवश्यक विद्युत उपकरण बंद पड़े थे, जिससे मरीजों के इलाज, जांच और कर्मचारियों के दैनिक कार्यों में भारी दिक्कतें आ रही थीं।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या को अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में पेज नंबर पांच पर ‘स्वास्थ्य केंद्र की दो दिन से बिजली गुल’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

समाचार प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं विद्युत विभाग हरकत में आया और स्वास्थ्य केंद्र की बाधित बिजली आपूर्ति को तत्काल प्रभाव से सुचारू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बहाल होने से अस्पताल में भर्ती मरीजों, जांच कराने पहुंचे लोगों व स्वास्थ्यकर्मियों ने राहत की सांस ली। क्षेत्रीय लोगों ने जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए अमर उजाला की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया की सजगता से आमजन की समस्याओं का समाधान संभव हो पा रहा है।
स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शारिक अंसारी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में दो दिनों से बिजली न होने के कारण वैक्सीनेशन, दवा वितरण, जांच संबंधी उपकरण व अन्य जरूरी व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही थीं।

उन्होंने कहा कि समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने त्वरित संज्ञान लिया, जिसके चलते अब बिजली आपूर्ति पुनः चालू हो गई है और स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed