फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Power supply

नगर में पांच घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति

Mon, 18 May 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Power supply
घोसी में विद्युत उपकेंद्र के के ट्रांसफार्मर में आयी खराबी को कर्मचारियों से ठीक करवाते अवर अभि? - फोटो : MAU
घोसी। विद्युत उपकेंद्र के नगर फीडर के ट्रांसफार्मर में सोमवार की सुबह तकनीकी खराबी आने से पूरे नगर में पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जानकारी पर अवर अभियंता पृथ्वीनाथ के नेतृत्व में विद्युतकर्मियों की टीम ने मशक्कत के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की। फीडर से नगर के पकडी मोड़, बस स्टेशन, तहसील, कस्बा बाजार, पकड़ी रोड सहित विभिन्न स्थानों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। फीडर के पांच एमवीए के मुख्य ट्रांसफार्मर में सुबह 10 बजे बुशिंग में खराबी आ जाने के चलते पूरे नगर में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गइ। बिजली गुल रहने से लोग गर्मी और उमस से बेहाल हो गए। सूचना मिलते ही सहायक अभियंता राजेश प्रसाद के निर्देश पर अवर अभियंता पृथ्वीनाथ कर्मचारी प्रवीण कुमार, तेजबहादुर, सुभाष आदि को लेकर मुख्य ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराने में जुटे। मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली आते ही लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, नगर के मझवारा मोड़ स्थित 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में रविवार की रात में आई खराबी से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद यहा भी तकनीकी खराबी दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed