फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Potters busy in sharpening the wheel for Diwali lamp

Mau News: दीवाली के दीप के लिए चाक को गति देने में जुटे कुम्हार

Sun, 05 Nov 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Potters busy in sharpening the wheel for Diwali lamp
दीपावली पर्व नजदीक है ऐसे में घोसी ब्लॉक क्षेत्र में कुम्हारों के चाक ने रफ्तार पकड़ लिया है। मिट्टी के दिये की मांग को देखते हुए कुम्हार दिये बनाने में जुट गए हैं। इस वर्ष दीपावली 12 नवंबर को है। पवनी, खैरा, मझवारा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कुम्हार बस्ती से मिट्टी की सोंधी सोंधी खुशबू आने लगी है। बीते वर्षों में चीन के सामानों के बहिष्कार की आवाज उठने के बाद से मिट्टी से बने दिये की मांग बढ़ी है। दीपावली पर मांग बढ़ने से माता पिता के साथ बच्चे भी दिन रात दिये बनाने में जुट गए हैं। पवनी निवासी गुलाब प्रजापति, जनार्दन प्रजापति, मरछू प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति और उनका परिवार शनिवार को मिट्टी के दीपक तैयार करने में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि पूजन में मिट्टी के दीपकों का महत्त्व बरकरार है और दीपावली पर मांग बढ़ गयी है। उन्हें इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है। मौसम के अनुकूल होने से पूरा परिवार एक साथ मिलकर दीया बनाने में लगा है। बताया की विगत कुछ वर्ष से मिट्टी के दीपक की मांग बढ़ने से सभी चाक को गति देने में लगे है। युवाओं ने बताया कि वो पढ़ाई के साथ अपने परंपरागत उद्योग के प्रति भी काफी गंभीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed