फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Post office printer has been broken for a long time

Mau News: काफी समय से खराब पड़ा है डाकघर का प्रिंटर

Fri, 02 Jun 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Post office printer has been broken for a long time
सूरजपुर। स्थानीय डाकघर में पासबुक प्रिंटर काफी समय से खराब पड़ा है। इससे पास बुक, स्टेटमेंट समेत अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसको लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। शिकायत के बाद भी मामले का समाधान नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

स्थानीय डाकघर में पासबुक प्रिंटर खराब होने से खाताधारकों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। खासकर स्टेटमेंट नहीं मिलने से लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। प्रिंटर मशीन की खराबी डाककर्मियों के लिए सिरदर्द बन गई है। प्रिंटर मशीन की खराबी के कारण डाक विभाग का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। अभिकर्ता अशोक मिश्र, परेश्वर पांडेय, सुधा देवी, निशा, सावित्री, रेखा, सूर्यमुनि और मनोज का कहना है कि डाक विभाग के आला अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैए के चलते प्रिंटर मशीन खराब पड़ी है। लेनदेन का विवरण जानने के लिए लोगों को घंटों डाकघर में लाइन लगाना पड़ रहा है। पूरा दिन खराब हो जा रहा है। शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद भी मामले को लटका दिया गया है। समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed