फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Post-mortem of the peacock was done the national bird was given a final farewell by wrapping it in the tricol

Mau News : मोर का हुआ पोस्टमार्टम, तिरंगा में लपेटकर राष्ट्रीय पक्षी को दी गई अंतिम विदाई, आंख हुई नम

Sat, 29 Mar 2025 05:31 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 29 Mar 2025 05:31 PM IST
सार

सिधवल गांव में लहुलुहान मोर को अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद राष्ट्रीय पक्षी ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम हुआ। राष्ट्रीय पक्षी को राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Post-mortem of the peacock was done the national bird was given a final farewell by wrapping it in the tricol
राष्ट्रीय पक्षी को तिरंगे में लपेटकर दी गई अंतिम विदाई - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हलधरपुर थाना क्षेत्र के सिधवल गांव में शनिवार की सुबह घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने पशु चिकित्सक को बुलाया, उपचार होने के कुछ देर बाद मोर ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


राजकीय सम्मान के साथ तिरंगा में लपेटकर पोस्टमार्टम के लिए उसे जिला अस्पताल भेजवाया। सिधवल गांव में सुबह कुत्तों ने मोर को नोचकर लहुलुहान कर दिया। गांव निवासी ओमप्रकाश यादव ने मोर को घायल अवस्था में देखकर उसे घर ले आए और भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य को सूचना दी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्णा राजभर, मंडल अध्यक्ष दयाशंकर श्रीवास्तव, मुन्ना खरवार सहित दर्जनों भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। रतनपुरा पशु अस्पताल में तैनात पशु चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया। कुछ देर बाद ही मोर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। मोर को तिरंगा में लपेटकर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वन विभाग की टीम पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर चली गई। ग्रामीणों ने बताया कि सिधवल ग्राम पंचायत में रेनुआ वन मोरों के निवास के प्रसिद्ध था। लेकिन समय बीतने के साथ ही पेड़ कटते चले गए और वन वीरान हो गया। भोजन की तलाश में मोर दिन में हिसायशी इलाके में घूमते हैं और रात में पेड़ों पर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed