फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Polytechnic student's killers could not find a clue

पालीटेकनिक छात्र के हत्यारों का नहीं लग सका सुराग

Sun, 04 Oct 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic student's killers could not find a clue
वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर रहीमाबाद गांव की मल्लाह बस्ती से बीते 29 सितंबर को लापता छात्र की हत्या का राज सात दिन बाद भी पुलिस नहीं खोल पाई। पुलिस अभी तक दो संदिग्धों को बुलाकर पुलिस ने पूछताछ किया लेकिन किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी। मीरपुर रहीमाबाद की मल्लाह बस्ती निवासी पालीटेकनिक का छात्र विनोद साहनी पुत्र नंदलाल 29 सितंबर को घर सें निकला था। लेकिन लौटकर घर नहीं आया। घर के लोग उसकी तलाश कर परेशान रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। दो दिन बाद पहली अक्टूबर को उसकी लाश तमसा नदी में उतराई हुई मिली। पॉलिटेक्निक के छात्र की हत्या का राजसात दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने नहीं लगा पाई।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को विनोद साहनी की मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वह परिवार के सदस्यों को बता कर निकल गया कि उसका मित्र उसे मछली मारने के लिए बुला रहे हैं। इसके बाद विनोद का पता नहीं चला। काफी खोजबीन के दौरान परिवार के सदस्यों को उसकी लाश कोपागंज थाना क्षेत्र के जहनियापुर गांव के पास तमसा नदी में उतराई मिली। इस पर पिता ने अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध बेटे की हत्या करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को पूछताछ के लिए उठाया लेकिन उनसे कोई ठोस जानकारी हासिल नहीं कर सकी। इस बाबत कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक ने बताया कि संदिग्ध लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्यारे पकड़े जाएंगे और हत्या के कारणों का भी पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed