फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Polling party did not reach Khairabad booth, polling started two and a half hours late

खैराबाद बूथ पर नहीं पहुंची पोलिंग पार्टी, ढाई घंटे विलंब से शुरू हुआ मतदान

Thu, 29 Apr 2021 06:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
Polling party did not reach Khairabad booth, polling started two and a half hours late
मुहम्मदाबाद गोहना। ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत खैराबाद के बूथ संख्या 89 पर पोलिंग पार्टी के नहीं पहुंचने से मतदान ढाई घंटे विलंब से शुरू हुआ। इस बूथ पर सुबह सात बजे से ही मतदाताओं की लंबी कतार लगी थी। पोलिंग पार्टी के नहीं पहुंचने पर मतदान में विलंब होते देख प्रत्याशियों और मतदाताओं ने हंगामा किया। सूचना पर अधिकारियों ने ब्लॉक से कर्मचारियों की नई टीम भेजा। इसके बाद 9:30 बजे सुबह से मतदान शुरू हो सका।
विज्ञापन

ब्लॉक में नियुक्त निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र सरोज ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट की गलती से यह घटना हुई है। कहा कि उस बूथ पर मतदान कराने के लिए पीठासीन अधिकारी समेत 4 कर्मचारियों को नियुक्त किया गया था। इस बीच एक दूसरे सेक्टर बारा भदीण के एक बूथ पर पीठासीन अधिकारी के आने पर वहां के सेक्टर मजिस्ट्रेट ने 89 बूथ के पीठासीन को वहां भेज दिया। पीठासीन के न आने पर यहां के लिए भेजे गए अन्य कर्मचारी भी ड्यूटी छोड़ घर चले गए। इतना ही नहीं उस सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पीठासीन अधिकारी के सारे कागजात खैराबाद सेक्टर पर नियुक्त मजिस्ट्रेट को दे दिया। खैराबाद के सेक्टर मजिस्ट्रेट सभी कागजात व मतपत्र लेकर घर चले गए। सुबह जब मतदान शुरू करने का सयम हुआ तो पीठासीन समेत सभी मतदान कर्मचारी गायब मिले। यह सूचना मिलते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में रिजर्व ड्यूटी में मौजूद कर्मचारियों को भेज कर मतदान शुरू कराया गया। मामले की जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने इस अनियमितता के संबंध में रिपोर्ट तलब किया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि इस गड़बड़ी की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed