फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Polling on 24th and counting of votes the next day

24 को मतदान और अगले दिन मतगणना

Mon, 10 Jan 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Polling on 24th and counting of votes the next day
मऊ। एल्डर कमेटी ने सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। 24 को मतदान और 25 जनवरी को मतगणना कराई जाएगी। सोमवार को कमेटी की हुई बैठक में कमेटी चेयरमैन दीनानाथ यादव ने इसकी जानकारी दी। वहीं, सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री ने 1032 अधिवक्ताओं की मतदाता सूची भी चेयरमैन को सौंपी।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव के घोषित कार्यक्रम के अनुसार 13 और 14 जनवरी को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक नामांकन होगा। नामांकन पत्रों की जांच 17 जनवरी को सुबह 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक होगी। इसी दिन दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक नाम वापस लिया जा सकेगा। 24 जनवरी को सुबह 10:00 से अपराह्न 4:00 बजे तक मतदान होगा और 25 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा आम सभा की बैठक में 27 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे की जाएगी। चेयरमैन दीनानाथ यादव ने बताया कि अध्यक्ष और महामंत्री सहित कुल 22 पदों के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed