फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Politics of appeasement was prevalent before 2014: Urban Development Minister

2014 के पहले होती थी तुष्टीकरण की राजनीति : नगर विकास मंत्री

Thu, 12 Jun 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Politics of appeasement was prevalent before 2014: Urban Development Minister
मऊ। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बृहस्पतिवार को पालिका कम्युनिटी हाॅल में लगी प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसके बाद केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि 2014 के पूर्व तुष्टीकरण की राजनीति होती थी। आज अच्छी नीयत के साथ नीतियां बनाई जा रही हैं। आईएमएफ काे लगता है कि 2027 तक भारत विश्व की तीसरी अर्थ व्यवस्था वाला देश बन जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल लेनदेन 49 प्रतिशत भारत देश में होता है।
विज्ञापन

मोबाइल का प्रयोग आज देश में 116 करोड़ लोग कर रहे हैं। योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है। जन कल्याण की योजनाओं के जरिए भारत देश विकसित बनने की ओर है। 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 वर्ष में कार्य संस्कृति में बदलाव, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति, महंगाई पर नियंत्रण, आत्मनिर्भर भारत बनाने पर जोर रहा है। विधायक केतकी सिंह ने कहा कि 2014 के बाद केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। 23 शहरों में मैट्रो रेलवे की सुविधा मिल रही है। जिला प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि मोदी सरकार एक विजन व निश्चित मिशन के साथ देश को आगे बढ़ा रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, मुन्ना दुबे, मनोज राय, सुनील कुमार गुप्त, अखिलेश तिवारी, प्रवीण गुप्ता, उमेश पांडेय, कृष्ण कांत राय आदि मौजूद रहे।
सीवरेज और जल निकासी के लिए बनने वाले नाले का शिलान्यास:
मऊ। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पालिका कम्युनिटी हाल में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया। नगर विकास मंत्री एके शर्मा शाम को नगर पालिका क्षेत्र के काझाखुर्द के वार्ड नंबर चार में लगभग 09 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज और जल निकासी के लिए बनने वाले नाले का शिलान्यास किया। साथ ही लोगों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याएं भी जानी।

गर विकास मंत्री ने प्लेन क्रैश हादसे पर जताया दुख

मऊ। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पालिका कम्युनिटी हाॅल में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने गुजरात के अहमदाबाद में दोपहर 1.40 बजे प्लेन क्रैश हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और अन्य यात्रियों के असामयिक मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही शोक संतृप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed