फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Policeman suspended for demanding cash and cooler to resolve road dispute

Mau News: रास्ते के विवाद का समाधान कराने के लिए मांगी नकदी और कूलर सिपाही निलंबित

Sun, 11 Aug 2024 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Policeman suspended for demanding cash and cooler to resolve road dispute
एक सिपाही को वादी की पत्नी से अभद्रता और रिश्वत मांगना भारी पड़ गया। एसपी के निर्देश पर सीओ मधुबन ने जांच की। जहां आरोप सत्य मिलने पर एसपी ने रविवार को सिपाही को निलंबित कर दिया। निलंबित सिपाही रास्ते के विवाद का निस्तारण कराने के लिए छह हजार नकद और कूलर मांग रहा था।
विज्ञापन

एसपी इलामरन जी ने बताया कि कटघरा शंकर निवासी ओम प्रकाश शर्मा ने मधुबन थाने के सिपाही मनीष प्रजापति पर रास्ते के विवाद में अपनी पत्नी से अभद्रता की साथ ही कूलर की मांग की। साक्ष्य के रूप में उसने सिपाही एवं पत्नी के बीच हुए बातचीत का ऑडियो भी प्रस्तुत किया था। इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच करने की जिम्मेदारी सीओ अभय सिंह को दी। जहां रविवार को जांच रिपोर्ट में आरोप सत्य होने पर एसपी ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

महिला की जागरूकता समझ नहीं सका सिपाही
मामले को लेकर सिपाही जब वादी की पत्नी से रिश्वत को लेकर दबाव बनाने लगा। तो उसने समझदारी और जागरूकता दिखाते हुए आरक्षी से पैसे की बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया। जिसका नतीजा यह हुआ कि जांच रिपोर्ट में सिपाही इस बात को गलत नहीं साबित कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक सात आरक्षी हो चुके हैं निलबिंत
एसपी इलामारन जी द्वारा आरक्षी पर यह पहली कारवाई नहीं है, इससे पहले छह आरक्षी निलंबित हो चुके हैं। इसमें आरक्षी राज करन सरोज, सुरजीत यादव, अभिषेक कुमार, जगन्नाथ जैसल, देव सोनकर, सत्य देव पाल, देव सोनकर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed