{"_id":"6732cbe7c9db42b9f00cbfe8","slug":"policeman-died-in-road-accident-when-truck-collides-with-bike-in-mau-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में हादसा: बेकाबू ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, पुलिसकर्मी की मौत; आरोपी चालक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में हादसा: बेकाबू ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, पुलिसकर्मी की मौत; आरोपी चालक हिरासत में
Tue, 12 Nov 2024 09:00 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 12 Nov 2024 09:00 AM IST
सार
Mau Road Accident : मऊ जिले में सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। वह बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक अवनीश की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ पर सोमवार की देर रात एक बेकाबू ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे आरोपी ट्रक चालक को पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पकड़ लिया। सूचना मिलने पर रात में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार अवनीश सिंह शहर कोतवाली में आरक्षी के पद पर तैनात थे। वह सोमवार को सीओ सिटी को उनके आवास पर छोड़कर वापस अपने घर बाइक से लौट रहे थे। अभी वह 500 मीटर दूर बलिया मोड़ पहुंचे थे कि गोरखपुर की तरफ से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में गंभीर रूप से अवनीश घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल आरक्षी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत से पुलिसकर्मियों में मातम पसर गया। घटना को लेकर एसओ अनिल सिंह ने बताया कि घटना के आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन