{"_id":"61e708974f368f11f805d025","slug":"police-will-keep-a-close-watch-on-468-critical-booths-mau-news-vns6342813129","type":"story","status":"publish","title_hn":"468 क्रिटिकल बूथों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
468 क्रिटिकल बूथों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष और शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर लिया है। जिले में विधान सभा चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हों, इसके लिए मुख्य सचिव भी वीसी के माध्यम से रोजाना समीक्षा कर रहे हैं और जिला प्रशासन को दिशा निर्देश दे रहे हैं। जिले में अब तक एसएसबी की दो कंपनियां आ चुकी हैं। मंगलवार की शाम को एक कंपनी बीएसएफ के जवानों की टुकड़ी जिले में आ गई। पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों ने जिले के चारों विधान सभा क्षेत्रो में रूट मार्च कर निडर होकर मतदान करने का संदेश मतदाताओं को दिया है।
जिले की चार विधान सभा सीटों में क्रिटिकल बूथों पर चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए सर्किल के सीओ और संबंधित थानों के प्रभारियों को जिम्मेदारी दे दी है। बूथों वाले क्षेत्रों में शरारती तत्वों को पुलिस पांबद कर चुकी है। इसके अलावा क्रिटिकल बूथों पर यदि किसी तरह का बवाल हुआ तो बवाल करने वालों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी कर चुकी है। एसपी ने सभी सर्किल अफसरों और थानाध्यक्षों को इस तरह के निर्देश दे रखे हैं। इसके अलावा सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को क्रिटिकल बूथों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।
जिले की चारों विधान सभा क्षेत्रों में कुल 468 क्रिटिकल बूथ हैं। इन बूथों के अंतर्गत आने वाले शरारती तत्वों को पुलिस ने पहले से ही चिह्नित कर लिया है। इन पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की पैनी नजर रहेगी। क्रिटिकल बूथों पर सकुशल और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने अपने क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
एसपी घुले सुशील ने बताया कि क्रिटिकल बूथों पर सकुशल और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी क्षेत्राधिकारियारों और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन बूथों पर किसी भी प्रकार की गडबड़ी करने वालों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। सभी पुलिस अधिकारियों को इन बूथों पर पैनी नजर रखने को कहा गया है। शरारती तत्वों को पाबंद किया जा चुका है।