{"_id":"61671b1eb485b4169663621d","slug":"police-took-out-route-march-took-stock-of-security-arrangements-mau-news-vns61716559","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट मार्च निकाल पुलिस ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट मार्च निकाल पुलिस ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
विज्ञापन
मऊ। दुर्गापूजा, दशहरा पर्व को सकुशल व शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर बुधवार की शाम जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, पुलिस अधीक्षक सुशील घुले सहित आरएएफ, अर्धसैनिक बल, पीएसी, शहर के तीनों थानों की पुलिस के जवानों संग प्रशासनिक अधिकारी तथा नगर पालिका की टीम ने रूट मार्च निकाला। रूट मार्च शहर कोतवाली से शाम चार बजे प्रारंभ हुआ। रूट मार्च सिंधी कालोनी, रौजा, चौक, संस्कृत पाठशाला, औरंगाबाद होते हुए मिर्जाहादीपुरा तक पहुंचा। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण
ढंग पर्व मनाने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को देखते हुए फ्लैग मार्च किया गया है। ताकि लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा हो और अमन चैन कायम रहे। इसके साथ ही दुर्गा पूजा पंडालों को जाने वाले मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लोगों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कहा पर्व आपसी सौहार्द तथा एकता के साथ मनाएं। किसी भी कीमत पर असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। अपील किया कि क्षेत्र के जिम्मेदार लोग ऐसे तत्वों पर पैनी नजर रख कर पुलिस का सहयोग करें। इस मौके पर सीओ सिटी धनंजय मिश्रा, शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव, दक्षिणटोला थानाध्यक्ष पंकज सिंह, सरायलखंसी थानाध्यक्ष राम सिंह, सभी चौकी प्रभारी सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।
अराजकतत्वों से सख्ती से निपटेगी पुलिस
मधुबन। स्थानीय पुलिस ने कसबा सहित आसपास के बाजारों में बुधवार को रूट मार्च किया। दुर्गा पूजा ,मूर्ति विसर्जन व दशहरा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सीओ अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस व फोर्स के जवानों ने कसबा मधुबन, दरगाह, मर्यादपुर, दुबारी आदि स्थानों पर रूट मार्च निकाला। रूट मार्च के माध्यम से भाईचारगी के साथ त्योहारों को मनाने का संदेश दिया गया। साथ ही अराजक तत्वों को चेताया कि यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई गई तो पुलिस प्रशासन सख्ती से निपटेगा। सीओ ने कहा कि दुर्गा पूजा व मूर्ति विसर्जन के दौरान अराजक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय ,एसओ रामपुर राजकेशर सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही। सीओ ने कहा कि प्रशासन दुर्गा पूजा व मूर्ति विसर्जन सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कटिबद्ध है।