{"_id":"65708d59e0469a100a068b69","slug":"police-stopped-work-of-capturing-mukhtar-henchman-house-without-map-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कब्जा कर बिना नक्शे के मुख्तार का गुर्गा बना रहा था मकान, पुलिस ने लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कब्जा कर बिना नक्शे के मुख्तार का गुर्गा बना रहा था मकान, पुलिस ने लिया एक्शन
Wed, 06 Dec 2023 08:34 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 06 Dec 2023 08:34 PM IST
सार
एक व्यक्ति ने कीमती जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया। इसके बाद बिना नक्शा के मकान बनाने लगा तो शिकायत पर पुलिस पहुंच गई और काम को रुकवा दिया। कब्जा करने वाला माफिया मुख्तार अंसारी का बेहद करीबी है।
विज्ञापन
मुख्तार का गुर्गा बना रहा था मकान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर कोतवाली के अंतर्गत कासिमपुरा मोहल्ला खीरी बाग में बुधवार की देर शाम एक व्यक्ति ने कीमती जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर बिना नक्शा के मकान बनाये जाने की शिकायत पर पुलिस ने काम को रुकवाया। कब्जा करने वाला माफिया मुख्तार अंसारी का बेहद करीबी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम करीब 7.30 बजे पुलिस प्रशासन को शिकायत मिली कि जुल्फेकार पुत्र सलाहुद्दीन निवासी बास की मस्जिद कासिमपुरा मुहल्ला खीरीबाग जो मुख्तार अंसारी का बेहद करीबी और सहयोगी है। इसके द्वारा मोहल्ला मलिक ताहिरपुरा में (20X40 फीट लगभग) कीमती जमीन को माफिया
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी के शह पर लेकर अवैध तरीके से कब्जा कर जमीन पर अवैध तरीके से बिना मानचित्र/नक्शा पास कराये अवैध तरीके से निर्माण किया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल राजस्व टीम के साथ शहर कोतवाल अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण को चेतावनी देते हुए तत्काल निर्माण को रुकवाने का कार्य किया।
विज्ञापन