फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police station incharge injured during idol immersion

Mau News: मूर्ति विसर्जन के दौरान थाना प्रभारी को किया जख्मी

Fri, 27 Oct 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Police station incharge injured during idol immersion
मऊ। रानीपुर थाना के गोकुलपुरा में बीते मंगलवार दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिसकर्मी से झड़प और थाना प्रभारी से मारपीट कर लहूलुहान करने के मामले में बृहस्पतिवार की रात थाना प्रभारी दल प्रताप की तहरीर पर पांच नामजद सहित 11 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार, 24 अक्तूृबर को दल प्रताप सिंह अपने हमराही विकास सिंह, सिद्धार्थ कुमार व अर्चना यादव के साथ सरकारी वाहन से दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन में क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे कि ग्राम गोकुलपुरा दुर्गा प्रतिमा ड्यूटी पर लगे हेड कांस्टेबल पंकज चौहान ने मोबाइल पर बताया कि गोकुलपुरा की दुर्गा पूजा मूर्ति जो विसर्जन के लिए मऊ ले जाने से पूरा रोड जाम कर दिया गया है। पीछे गाड़ियों की लंबी कतार लगी है।
विज्ञापन

इसमें एक एंबुलेंस भी है। जाम खुलवाने पर सभी झगड़ा पर उतारू हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी दल प्रताप और उप निरीक्षक हरिचरण यादव के साथ पहुंच दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं को समझाते हुए एक तरफ से रोड चालू करवाने के लिए कहा गया। तभी डीजे पर नाच लगे लोग जाम खुलवाने का विरोध करने लगे। बीच रोड पर मेरी सरकारी गाड़ी बोलेरो के आगे आकर कार्यकर्ता लेट गये। उसी दौरान गोकुलुपरा निवासी प्रिंस सिंह, दिनेश सिंह उर्फ सोनू सिंह, उमेश उर्फ काजू सिंह, बंटी सिंह, सौरभ सिंह उर्फ छोटू और छह अज्ञात गाली देने लगे। मना करने पर ईंट पत्थर से सरकारी वाहन को तोड़ने फोड़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां भगदड़ और अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। कतार में खड़े वाहन और एंबुलेंस के ड्राइवर वाहन को पीछे मोड़कर भागने लगे, तभी बंटी सिंह ने थानाध्यक्ष को ईंट-पत्थर से सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण व काफी खून बहने के कारण बेहोश होकर गिर गया। अन्य पुलिसकर्मी द्वारा सीएचसी रानीपुर लाया गया, जहां उपचार कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed