फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police should take action on the basis of evidence in land dispute cases: SP

भूमि विवाद के मामलों में साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करे पुलिस : एसपी

Wed, 15 Apr 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Police should take action on the basis of evidence in land dispute cases: SP
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सोमवार शाम घोसी कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि क्षेत्र के भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों को प्राथमिकता से लिया जाए। दोनों पक्षों की बात निष्पक्ष रूप से सुनते हुए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि थाना क्षेत्र के चिन्हित हिस्ट्रीशीटरों पर पैनी नजर रखी जाए और उनके प्रत्येक गतिविधि से अद्यतन रहा जाए। उन्होंने अपराध नियंत्रण, अभिलेखों के रखरखाव, शस्त्रागार की स्थिति, महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली तथा थाना परिसर की साफ-सफाई की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने लंबित मुकदमों की विवेचना गुण-दोष के आधार पर करते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही ‘मिशन शक्ति’ को और सक्रिय करते हुए महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर विशेष बल देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस, कार्यालय, रजिस्टर, मालखाना और महिला हेल्प डेस्क सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर उनकी भौतिक स्थिति की जानकारी ली।
इससे पूर्व एसपी ने घोसी नगर के मझवारा मोड़ से कोतवाली तक पैदल भ्रमण किया तथा मधुबन मोड़ और बड़ागांव बाजार का मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विजय शंकर सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed