फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police remained alert after court order in Gyanvapi

Mau News: ज्ञानवापी में कोर्ट के आदेश के बाद अलर्ट रही पुलिस

Fri, 02 Feb 2024 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Police remained alert after court order in Gyanvapi
वलीदपुर। वाराणसी में ज्ञानवापी मामले में न्यायालय के आदेश के बाद कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस अलर्ट है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोकसभा चुनाव को लेकर सीओ डॉ. अजय विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने बृहस्पतिवार को रूट मार्च निकाला। रूट मार्च शहीद चौक, मुहम्मदाबाद गोहना मुख्य बाजार, विजय स्तंभ चौक, चुंगी चौराहा, अतरारी, वलीदपुर, कैलेंडर तिराहा, सब्जी मंडी, बरामदपुर मोड़ आदि जगहों से होते हुए कोतवाली पर समाप्त हुई। इस दौरान सीओ डॉ. अजय विक्रम सिंह ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। किसी के द्वारा भ्रामक प्रचार प्रसार करने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह, राजनारायण पांडेय, फूलचंद यादव आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed