{"_id":"66d299856f305835d3011e9b","slug":"police-recruitment-exam-shortage-of-roadways-buses-in-mau-dispute-in-candidates-and-arm-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा: मऊ में रोडवेज बसों की कमी, नाराज अभ्यर्थियों और एआरएम में जमकर हुई बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा: मऊ में रोडवेज बसों की कमी, नाराज अभ्यर्थियों और एआरएम में जमकर हुई बहस
Sat, 31 Aug 2024 09:48 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 31 Aug 2024 09:48 AM IST
सार
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ हो रही है। इस बीच बसों की कमी को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा नाराजगी जताई जा रही है।
विज्ञापन
नाराज अभ्यर्थियों और एआरएम में जमकर हुई बहस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले में आठ केंद्र पर पुलिस भर्ती परीक्षा हो रही हैं। जिसमें आठ हजार अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। ऐसे में रोडवेज डिपो पर बस न मिलने पर अभ्यर्थी और एआरएम में जमकर बहस हुई।
विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात करीब दस बजे अभ्यर्थियों की भीड़ मऊ डिपो पहुंची। इस दौरान उन्हें गाजीपुर रूट की कोई बस नहीं मिली। जिस पर मौजूद एआरएम से अभ्यार्थियों की नोकझोंक हुई। अभ्यार्थियों का एक ही सवाल था कि कई घंटो से हम स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बस नहीं मिल रही है। शनिवार की सुबह पुलिस भर्ती परीक्षा में सभी को शामिल होना था।
विज्ञापन
उधर, एआरएम इसको लेकर अभ्यर्थियों को इंतजार करने की बात कहकर केवल आश्वासन देते दिखे। इस बीच बहस का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन