फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police recovered a huge quantity of firecrackers

पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखे बरामद किया

Sun, 31 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police recovered a huge quantity of firecrackers
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर मोहल्ले में शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुभम उर्फ बिट्टू वर्मा के घर पर छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया। पुलिस शुभम उर्फ बिट्टू बर्मा को गिरफ्तार कर कोतवाली लाई। उसके विरुद्ध देर रात संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कस्बा चौकी इंचार्ज जगदीश सिंह एवं चौकी प्रभारी खैराबाद ओम सिंह हमराहियों के साथ कैलेंडर तिराहे पर तैनात थे। इस बीच मुखबिर ने सूचना दिया कि कस्बे के मोहल्ला सैदपुर में एक कमरे में अवैध पटाखे का सामान बेचा जा रहा है। इसके बाद पुलिस सैदपुर मोहल्ले में पहुंच गई। पुलिस ने मोहल्ले के शुभम उर्फ बिट्टू वर्मा के घर पर छापा मारा।
विज्ञापन

वहां से गुरुजी डायल पटाखा चार डिब्बा, गुरुजी एग्री वर्क्स पटाखा दो डब्बा, भीमा 1000 वाला चटाई पटाखा चार डब्बा, सुप्रीम 12 आवज पटाखा आठ डब्बा, माया 12 स्टार तमाशा 32 डिब्बा ,ताज फायर वर्क आतिशबाजी 15 डिब्बा, रेड ग्रीन स्पालर 6 डिब्बा, चिदंबरम क्रोकोडाइल पटाखा 37 डिब्बा, गोल्ड बिजली पटाखा तीन डिब्बा, चिदंबरम क्रोकोडाइल पटाखा तीन डिब्बा, पटाखा चटाई भीम 2000 वाला 390 चिदंबरम कलर कोटी डिब्बा, चिदंबरम देशी इंडिया पटाखा डिब्बा आदि पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस द्वारा की गई इस छापेमारी में कुल 14 विभिन्न पटाखों की विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। इस बाबत कोतवाली प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि छापेमारी कर अवैध रूप से बेच रहे विस्फोटक सामग्री के साथ शुभम वर्मा को संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed