{"_id":"61b4dc97a64ac610253e071e","slug":"police-post-will-soon-be-built-in-karha-bazar-rajkumar-singh-mau-news-vns627378265","type":"story","status":"publish","title_hn":"करहा बाजार में जल्द बनेगी पुलिस चौकी:राजकुमार सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करहा बाजार में जल्द बनेगी पुलिस चौकी:राजकुमार सिंह
विज्ञापन
मऊ। मुहम्दाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां बाजार और आसपास के क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध और आए दिन अपराधियों की आमद की रोकथाम के लिए पुलिस चौकी बनाने की मांग की जा रही है। इस क्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार ने शुक्रवार की को करहां व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यापारियों की सुरक्षा का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल के सुझाव पर क्षेत्राधिकारी ने पुलिस चौकी खोले जाने को लेकर बाजार में एक-दो स्थानों पर खाली सरकारी जमीनों का भी अवलोकन किया।
करहां बाजार और आसपास के गांवों में अपराध और अपराधियों का काफी बोलबाला है। आए दिन क्षेत्र में अपराधियों की आमद पर अंकुश लगाने को लेकर व्यापार मंडल और क्षेत्रीय लोगों द्वारा काफी दिनों से पुलिस चौकी स्थापित किए जाने की मांग की जा रही है। इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष विष्णु कांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एक सप्ताह पूर्व पुलिस अधीक्षक चंद्रभान घुले से मिलकर वहां पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की थी।
पुलिस कप्तान के निर्देश पर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी राजकुमार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली प्रभारी शैलेश सिंह, रानीपुर थाना इंचार्ज बृजमोहन सरोज आदि ने करहां में व्यापारियो के साथ बैठक किया साथ ही पुलिस चौकी के लिए जमीन का अवलोकन किया। उन्होंने व्यापार मंडल पदाधिकारियों से मिलकर जल्द ही पुलिस चौकी खोले की औपचारिकता पूरी करने का आश्वासन दिया। सीओ राजकुमार ने कहा कि अपराधियों और अपराध पर रोकथाम पुलिस की प्राथमिकता में है। घटना की रोकथाम व प्रभावी कार्रवाई को लेकर पुलिस ड्यूटी बढ़ाई जा रही है और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त की जाएगी।