फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police FIR against BJP leader for molesting BJP Lady leader by giving her intoxicants in Mau

भाजपा नेता के खिलाफ FIR: मऊ में नशीला पदार्थ खिलाकर भाजपा नेत्री से दुष्कर्म, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Mon, 22 Jan 2024 05:15 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 22 Jan 2024 05:15 PM IST
सार

मामला घोसी कोतवाली क्षेत्र का है। भाजपा नेत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता ने विश्वास में लेकर उसे किराये के मकान पर बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ संबंध बनाए। इसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Police FIR against BJP leader for molesting BJP Lady leader by giving her intoxicants in Mau
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Demo pic

विस्तार

मऊ जिले में सोमवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी भाजपा की महिला नेत्री ने भाजपा के ही एक बड़े नेता पर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि आरोपी नेता ने न केवल एक माह तक उसे डरा धमकाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया, बल्कि उसका वीडियो भी बना लिया, जिसे उसके द्वारा ब्लैकमेल करने के तौर पर प्रयोग किया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़िता घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी है। वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की सदस्य है। बताया कि जूलाई 2023 में उसकी मुलाकत भारतीय जनता पार्टी के विस्तारक अजीत सिंह से हुई। आरोप लगाया कि भाजपा नेता ने विश्वास में लेकर उसे घोसी में किराये के मकान में बुलाया। जहां पर उसके द्वारा नशीली पदार्थ का उपयोग करके शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो बना लिया गया और धमकी देकर अपने रूम में बुलाकर एक महीने तक लगातार दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


आरोप है कि विरोध करने पर भाजपा नेता उसे धमकी देने के साथ ही मारपीट करता था। बताया कि इसको लेकर उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय दिलाने की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर बीते रविवार को आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में सीओ घोसी गणेशदत्त मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में वह अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में लगी ड्यूटी में है। मामला उनके संज्ञान में है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed