{"_id":"6789469c58756d3ede0f75b2","slug":"police-encounter-with-a-criminal-trying-to-steal-seven-kilos-of-silver-and-a-pistol-recovered-mau-news-c-295-1-mau1003-122968-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चोरी की फिराक में लगे बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, सात किलो चांदी और तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चोरी की फिराक में लगे बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, सात किलो चांदी और तमंचा बरामद
विज्ञापन
मऊ/घोसी। घोसी कोतवाली थाना क्षेत्र के जमालपुर बीकमपुर में बृहस्पतिवार की भोर में चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे एक बदमाश से मुठभेड़ हुई। दाएं पैर में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश। इस दौरान पुलिस ने दो महिला सहित उसके तीन अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पकड़े गए सभी चोर बिहार, औरया, गौतम बुद्धनगर और बदायूं के निवासी है। बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस मुठभेड़ में घायल एक अपराधी सहित कुल पांच अंतरजनपदीय अपराधी के कब्जे से चोरी के लगभग सात किलो चांदी के ज्वेलरी, 72 ग्राम सोना, तीन तमंचा के साथ 14 कारतूस बरामद किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि बीते दिनों घोसी कोतवाली के अमिला स्थित खुशबू ज्वेलर्स और रानीपुर के खुरहट बाजार में राजेश ज्वैलर्स नामक दुकान से चोरी हुई थी। दोनों चोरी की घटना के बाद पुलिस इसके पर्दाफाश में लगी थी। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की भोर में मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने घोसी के जमालपुर बीकमपुर मोबीन शेख के ट्यूबवेल के पास से घेरेबंदी में जुट गई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायर करने लगे। इसी बीच पुलिस ने जवाबी कार्रवाई किया, जिसमें सीताराम निवासी बनारसीदास वार्ड नंबर तीन थाना कोतवाली जनपद औरया घायल हो गया। वहीं राजवीर सिंह उर्फ लेखरा निवासी सलारपुर भंगेर थाना सेक्टर 39 जनपद गौतम बुद्धनगर, मुकेश निवासी धनपरा कादर चौक बंदायू, विमला निवासी सिंगलामऊ थाना फंफूद जनपद औरया व मुन्नी परिहार निवासी बघार मनिहारी कटिहार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान एक आरोपी सीताराम फरार हो गया था। पूछताछ के दौरान सभी ने बताया कि हम सब और उसका साथी उपरोक्त सीताराम के साथ मिलकर बीते छह जनवरी को रानीपुर थाना के खुरहट और घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला में बीते नौ जनवरी को सोने की दुकान से चोरी किया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में राजकुमार सिंह एसएचओ घोसी, उप निरीक्षक अजीत दूबे, दिनेश यादव, आरक्षी धर्मपाल भारती, धर्मेन्द्र, अवनीश यादव, काशीनाथ पांडेय, सुनील कुमार, सुनील गुप्ता, आनंद पांडेय व नरेंद्र निषाद शामिल थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आरोपी सीता राम पर पांच मुकदमा दर्ज
मऊ। आरोपी सीताराम पर अलग अलग जिले में पांच मुकदमे दर्ज है। इसमें तीन कानपुर जिले के देहात थाना में मुकदमा दर्ज है, इसमें तीनों मामले धारा 380, 411 के तहत है। इसके अलावा फतेहपुर जिला के जहानाबाद थाना में धारा 174ए और धारा 380, 411, 457 के तहत दो मुकदमे दर्ज है। अब घोसी कोतवाली में एक ओर मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
- दो महिला समेत कुल पांच गिरफ्तार, घोसी कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर बीकमपुर के पास हुई मुठभेड़
दो घटनाओं को दिया था अंजाम
- पकड़े गए सभी चोेर बिहार, औरया, गौतम बुद्धनगर और बंदायू के है निवासी, एक हुआ फरार