फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   police encounter in Mau criminal arrested after shot

Mau News: सुबह- सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली; दर्ज हैं 15 केस

Tue, 16 Jul 2024 10:11 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 16 Jul 2024 10:11 AM IST
सार

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना के मीरपुर रहीमाबाद गांव में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। 

विज्ञापन
police encounter in Mau criminal arrested after shot
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मऊ- आजमगढ़ बॉर्डर पर तिलसवा गांव के भट्टा मोड के समीप मंगलवार की भोर में पांच बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग गए सहम गए। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश विगत 12 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर रहीमाबाद गांव में हुई फायरिंग की घटना का आरोपी है।  

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि मीरपुर रहीमाबाद में फायरिंग की घटना के बाद पुलिस चौकस थी। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह और एसओजी प्रभारी मनोज कुमार सिंह बदमाशों की धर पकड़ के लिए आपसी विचार विमर्श कर रहे थे।  इस बीच मुखबिर द्वारा एक बदमाश के चिरैयाकोट के तरफ से आने की सूचना पर पुलिस ने करहां बाजार में घेराबंदी किया।  
विज्ञापन


बदमाश चिरैयाकोट मुहम्मदाबाद रोड से जहानागंज लगूपुर की तरफ भागने लगा। लगूपुर के पास उप निरीक्षक उमाशंकर सिंह और उप निरीक्षक अमितेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम पहले से घेराबंदी कर रखी थी। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश मुड़कर भागने का प्रयास किया तो बाइक फिसल कर गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसे पकड़ना चाहा तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। बचाव में पुलिस की फायरिंग में उसे बाएं पैर के घुटने में गोली लग गई। मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो एक बदमाश घायल मिला। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अजीत यादव पुत्र चंद्रिका यादव निवासी ताहीरपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ बताया। 

पूछताछ में बदमाश ने बताया कि सराय लखंसी थाना क्षेत्र के अछार गांव निवासी कौशल यादव के ऊपर 12 जुलाई को मीरपुर रहीमाबाद गांव में अपने साथियों के साथ फायरिंग किया था, जिसमें वह बच गया। उसके पास से 9 एमएम की अवैध पिस्टल मिली। जिस मोटरसाइकिल से भाग रहा था वह भी चोरी की है।

घायल बदमाश घायल अजीत यादव पर मऊ जनपद के रानीपुर, चिरैयाकोट, मुहम्मदाबाद गोहना, सरायलखंसी, दक्षिण टोला, मधुबन, घोसी आदि थानों में कुल हत्या का प्रयास सहित 15 मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed