फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police did route march with paramilitary forces

अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस ने किया रूट मार्च

Sun, 16 Jan 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Police did route march with paramilitary forces
मऊ। जिले में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के मद्देनजर रविवार को रामपुर थाना क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार में अर्धसैनिक बलों ने मुकामी के साथ रूट मार्च किया। रामपुर थानाध्यक्ष समरबहादुर सरोज के नेतृत्व में रूट मार्च मर्यादपुर बाजार, फतेहपुर ताल रतोय, बेलौली और आसपास के गांवों में गया। इस दौरान एसओ ने लोगों से कहा कि आप लोग बिना किसी लोभ और दबाव में आए निडर होकर निष्पक्षता के साथ मतदान करें। यदि कोई मतदान को लेकर किसी को धमकाए, दबाव बनाए अथवा प्रलोभित करे तो पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन

उधर रानीपुर थाना क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार सिंह के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल और मुकामी थाने की पुलिस के संग रूट मार्च निकाला गया। सीओ ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील किया। थाने से प्रारंभ होकर फतेहपुर, मंडूसरा, दपेहड़ी, शमशाबाद, करहा, दतौली, चकिया, याकूबपुर, घुटमा, भुसुवा तक रूट मार्च कर लोगों से निर्भीक होकर मतदाताओं से मतदान करने की अपील की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज सहित भारी संख्या में फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed