फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police conducts root march on Ganesh Chaturthi and Moharram

गणेश चतुर्थी और मोहर्रम को लेकर पुलिस ने निकाला रुट मार्च

Fri, 21 Aug 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Police conducts root march on Ganesh Chaturthi and Moharram
मऊ नगर में आगामी पर्व को लेकर सीओ सिटी के नेतृत्व में मार्च करती पुलिस। अमर उजाला - फोटो : MAU
मऊ। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन ने पहले से ही मुहर्रम के जुलूस और गणेश चतुर्थी पर पंडाल की स्थापना न होने का आदेश जारी किया था। लेकिन इस आदेश का लोग कड़ाई से पालन करें, इसके लिए शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने शहर में रुट मार्च किया। सीओ नगर नरेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम शहर कोतवाली से शुरु हुए रुट मार्च में दो प्लाटून पीएसी के जवानों के साथ कोतवाली की फोर्स शामिल रही।
विज्ञापन

कोतवाली से सदर चौक होते हुए रुट मार्च घास बाजार से संस्कृत पाठशाला और औरंगाबाद तक पहुंची। यहां से मिर्जाहादी का पुरा चौक पहुंचकर वापस राजाराम को पुरा पहुंची। इसके बाद पूरे शहर में रुट मार्च की। सीओ नगर नरेश कुमार ने बताया कि रुट मार्च का उद्देश्य उपद्रवियों में दहशत उत्पन्न करना और सभ्य नागरिकों को शांति का भरोसा देना है। ताकि भविष्य में कोई उपद्रवी अमन में खलल पैदा करने की कोशिश ना करें। रुट मार्च में कोतवाली क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारी के साथ साथ कोतवाल राम सिंह शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed