फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police Case filed against 13 policemen including former HSO for assaulting woman in mau

Mau News: महिला से मारपीट करने के आरोप में पूर्व एचएसओ सहित 13 पुलिसकर्मियों पर केस, जानें- पूरा मामला

Mon, 04 Aug 2025 01:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 04 Aug 2025 01:05 PM IST
सार

Mau News: मऊ जिले की पुलिस ने महिला से मारपीट करने के आरोप में पूर्व एचएसओ सहित 13 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया है। ताजपुर उस्मानपुर गांव निवासी रीता देवी पत्नी रामजनत यादव की तहरीर के आधार पर केस दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
Police Case filed against 13 policemen including former HSO for assaulting woman in mau
Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीजेएम कोर्ट के आदेश पर सरायलंखसी थाना में पूर्व थाना प्रभारी रहे शैलेष सिंह, पांच उपनिरीक्षक सहित 13 पुलिसकर्मी और सात अज्ञात के खिलाफ शनिवार की देर शाम मुकदमा दर्ज किया गया। शैलेष सिंह वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात हैं।

विज्ञापन


दर्ज मुकदमे के अनुसार ताजपुर उस्मानपुर गांव निवासी रीता देवी पत्नी रामजनत यादव ने आरोप लगाया कि पड़ोसी रामभवन यादव और श्रीकांत सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे थे। पति ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की जांच में मामला सही पाए जाने पर रामभवन पर कार्रवाई होने लगी।
विज्ञापन


इससे नाराज रामभवन यादव ने सरायलखंसी थाना में तैनात रिश्तेदार दारोगा केसर यादव से धमकी दिलवाने लगा। थानाध्यक्ष शैलेश सिंह से भी फोन पर बात कराया। थानाध्यक्ष शैलेश सिंह, काशीनाथ चंदेल, केशर यादव, विक्की कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मेरे घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Umar Ansari: मुख्तार के बेटे उमर को लेकर गाजीपुर पहुंची पुलिस, 10 करोड़ की संपत्ति के लिए किया था फर्जीवाड़ा

शैलेष सिंह, काशीनाथ चंदेल, केशर यादव के ललकारने पर दो आरक्षी उसके के छत पर चढ़ गए। इन लोगों ने उसकी बेटी प्रियंका यादव और बेटे आशीष यादव से मारपीट की। आरोप लगाया कि साजिश के तहत रामभवन से एक फर्जी तहरीर लेकर मुकदमा कराया गया।

उधर इस मामले में सरायलंखसी थाना प्रभारी पंकज पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच भी शुरू कर दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed