{"_id":"55c02a01de59d6e8cbdd168e2f0467d1","slug":"police-broke-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर भड़के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर भड़के छात्र
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र के बालनिकेतन चौराहे पर सोमवार को डीसीएसके पीजी कालेज के छात्रसंघ उपाध्यक्ष अरशद बशर से पुलिसकर्मी द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने के बाद आक्रोशित छात्रों ने सड़क जाम कर दिया।
इस दौरान जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे छात्रों को सीओ सिटी सुशील कुमार को जांच का आश्वासन दिया। लेकिन छात्रों के न मानने पर पुलिस ने लाठी पटकर सभी छात्रों को खदेड़ा। साथ ही दो छात्रनेताओं को हिरासत में ले लिया। लेकिन शाम को छात्रों को छोड़ दिया गया।
सोमवार की दोपहर डीसीएसके पीजी कालेज के छात्रसंघ उपाध्यक्ष अरशद बशर अपने दोस्तों के साथ अपने घर जा रहा था। इसी बीच बालनिकेतन मोड़ पर पुलिस चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान किसी पुलिसकर्मी ने चेकिंग के दौरान छात्रसंघ उपाध्यक्ष से दुर्व्यवहार किया। जिसके बाद छात्रसंघ उपाध्यक्ष अरशद बशर ने अपने साथी पदाधिकारियों को इस घटनाक्रम के बारे में बताया।
जिसके बाद छात्रसंघ अध्यक्ष संतोष यादव, महामंत्री अनुराग दूबे सहित सभी छात्रसंघ के पदाधिकारी और छात्र बालनिकेतन पहुंचकर सड़क को जाम कर दिया। छात्र सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुचे शहर कोतवाल, एसएसआई ने छात्रों को काफी समझाने की कोशिश की।
लेकिन छात्र नही माने। जिसके बाद सीओ सिटी सुशील कुमार के पहुंचने पर छात्रों को पुलिस ने लाठी पटक कर छात्रों को खदेड़ा। साथ ही उपाध्यक्ष और महामंत्री को हिरासत में ले लिया।
लेकिन देर शाम पुलिस ने दोनों को सुलहनामा के बाद छोड़ दिया। इस संबध में सीओ सिटी सुशील कुमार ने बताया कि छात्रों को कुछ गलतफहमी हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने जाम लगा दिया। लेकिन परीक्षा होने के चलते जाम को खुलवाना जरुरी था। शहर कोतवाली में उसके बाद बैठाकर उन्हें समझाया गया।