फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police and SWAT team arrested smuggler with 1.83 quintal ganja in mau

मऊ में 1.83 क्विंटल गांजा बरामद: पुलिस और स्वाट टीम ने पकड़ा तस्कर, 14 बोरियों में भरा था 18 लाख का गांजा

Wed, 13 Oct 2021 09:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 13 Oct 2021 09:12 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पुलिस और स्वाट की टीम ने 1.83 क्विंटल गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस त्योहारों को लेकर चेकिंग अभियान चला रही थी।

विज्ञापन
Police and SWAT team arrested smuggler with 1.83 quintal ganja in mau
गांजा के साथ तस्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले में त्योहार को लेकर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत मंगलवार की रात भुजौटी मछली मंडी के पास से सरायंलखसी पुलिस तथा स्वाट की टीम ने 1.83 क्विंटल गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया है। 14 बोरियों में बरामद गांजे की कीमत करीब 18 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने तस्कर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

विज्ञापन


मंगलवार की रात स्वाट टीम प्रभारी सच्चिदानंद यादव तथा सरायलंखसी एसओ राम सिंह के नेतृत्व में भुजौटी मछली मंडी के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच एक संदिग्ध ट्रक तेजी से दोहरीघाट की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। आशंका होने पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ट्रक रोककर भागने लगा।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने 100 मीटर तक पीछाकर चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने ट्रक में गांजा लदे होने की बात बताई। तलाशी ली गई तो 14 बोरियों में 1 क्विंटल 83 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 18 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्कर शोभनाथ पुत्र स्व. बुधई निवासी कोटवा थाना रानीपुर ने बताया कि बरामद गांजा उसका और उसके साथी दीपक पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय पुत्र स्व. अच्छेलाल पांडेय निवासी बड़ौरा थाना रानीपुर का है। दोनों ने इसे आधी-आधी राशि लगाकर खरीदा था। उसका साथी गांजा ट्रक में लोड कराने के बाद चला गया। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed