{"_id":"56ed9b494f1c1b06068b4a53","slug":"police-alert-on-holly","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर सतर्क रहे पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर सतर्क रहे पुलिस
BEARU, AMAR UJALA, MAU
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में होली के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की बैठक को संबोधित करते डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र उमेशचंद श्रीवास्तव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ डॉ. उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने होली एवं अपराध नियत्रंण के संबंध में मातहतों संग बैठक की। इसमें होली पर सतर्क रहने के साथ ही छोटी घटनाओं पर नजर रखने की सलाह दी।
डीआईजी ने सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि वे अपने थाना क्षेत्र में होलिका दहन/ होली वाले स्थानों को चिह्नित कर लें और वहां सतर्क दृष्टि बनाएं रखें। अपने क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी के सदस्यों के साथ आगामी त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वार्ता कर लें।
अपने-अपने थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्व वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर लें और हिस्ट्रीशीटरोें की रोजाना निगरानी रखें। रोजाना अपने थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कराये व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करें एवं लंबित विवेचनाओं को जल्द से जल्द निस्तारण करें। कहा कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में रोजाना सक्रिय रात्रि गश्त करें जिससे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, जनपद के समस्त पुलिस उपाधीक्षक, एलआईयू प्रभारी अषेषपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक शिव प्रताप सिंह, समस्त थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक, एवं अन्य शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।