{"_id":"677fbbdf19f0f9c7730fadb5","slug":"poet-shyam-narayan-pandey-house-attacked-by-miscreants-in-mau-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: महाकवि स्व. श्याम नारायण पांडेय के घर पर दबंगों ने किया हमला, परिजनों पर बरसाए ईंट- पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: महाकवि स्व. श्याम नारायण पांडेय के घर पर दबंगों ने किया हमला, परिजनों पर बरसाए ईंट- पत्थर
Thu, 09 Jan 2025 05:37 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 09 Jan 2025 05:37 PM IST
सार
महाकवि स्व. पंडित श्याम नारायण पांडेय के घर पर दबंगों ने हमला कर दिया। ईंट- पत्थर से वार कर घर के सदस्यों को घायल कर दिया। मामले में केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर बिखरे ईंट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वीर रस के महाकवि और हल्दीघाटी, परशुराम, जय हनुमान जैसी सात काव्य खंड के रचयिता स्व. पंडित श्याम नारायण पांडेय के परिजनों पर हमला किया गया। बुधवार की देर शाम को वर्तमान ग्राम प्रधान दिनेश यादव के परिवार के लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर ईंट-पत्थर से उनके घर पर हमला बोला। इसमें स्व. पंडित जी की पत्नी रमावती देवी सहित उनकी बहू और नाती घायल हो गए। पुलिस इस मामले में ग्राम प्रधान के परिवार के दो लोगों को थाने ले आई और मुकदमा दर्ज होने के बाद रात में ही दोनों आरोपियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
गोपाल पांडेय पुत्र छविदेव पांडेय सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव के पच्छिमपुरा मोहल्ले के निवासी और स्व. पंडित श्याम नारायण पांडेय के नाती हैं। पुलिस को दिए गए तहरीर में उन्होंने बताया कि पड़ोसी नीरज यादव, रमेश यादव पुत्र स्व. खुशी यादव, रवि यादव पुत्र राजेश यादव, अमन यादव पुत्र रमेश यादव बुधवार की शाम घर के पास रखे ईंट इधर- उधर फेंकने लगे। इसका विरोध करने पर ईंट से हमला बोल दिया। साथ ही घर की महिलाओं को गाली देते हुए उन पर भी ईंट फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ईंट से हमले में गोपाल पांडेय उसकी दादी रमावती पांडेय, मां गीता पांडेय और गाय भी घायल हो गई। पीड़ित ने बताया कि दबंग का पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी और उसके पुत्र अब्बास अंसारी के साथ पुराना संबंध है। हमले के दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी है, जिससे पूरा परिवार डरा हुआ है।
विज्ञापन
प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नीरज यादव, अमन यादव, रवि यादव, रमेश यादव सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच हो रही है।