फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   PNU Azamgarh beat Mau Cricket Academy by 136 runs

Mau News: पीएनयू आजमगढ़ ने मऊ क्रिकेट एकेडमी को 136 रन से हराया

Sat, 31 Jan 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
PNU Azamgarh beat Mau Cricket Academy by 136 runs
नगर के इमिलिया ​स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में खेलते आजमगढ़ और मऊ टीम के ​खिलाड़ी।संवाद
नगर के इमिलिया स्थित वेदांत क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर शुक्रवार को डीपी स्पोर्ट्स जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा मैच खेला गया। मैच पीएनयू क्लब आजमगढ़ और मऊ क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। जिसमें पीएनयू क्लब आजमगढ़ ने 136 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने कृष्णा सिंह के 93 रन, ऋषव ने 43 रन, प्रतीक यादव के 56 और आर्यन यादव के 29 रन की दमदार पारी के दम पर पीएनयू क्लब आजमगढ़ ने 354 रनों का विशाल स्कोर बनाया।
विज्ञापन

मऊ की तरफ से ओमकार, ज़ीशान,रोहित को 2-2 विकेट मिला। सुधीर, अभय, शिवम ने 1-1 विकेट लिए। 355 रनों का पीछा करने उतरी मऊ क्रिकेट एकेडमी की टीम सभी विकेट खोकर 218 ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीशान ने 52 रन, दीपक ने 40 रन , सुमित ने 32 रन, के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नही कर पाया। आजमगढ़ की तरफ से गेंदबाज आर्यन यादव ने 3 विकेट, कृष्णा और हर्ष ने 2-2 विकेट लिए।
प्रतीक- पंकज को 1-1 विकेट मिला। मैच के मैन आफ द मैच कृष्णा सिंह रहे। जिन्होंने 92 रन के साथ 2 विकेट भी लिए। अंपायर अमरीश और सलमान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed