फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   PM sent letters expressing opposition

पीएम को पत्र भेज जताया विरोध

Thu, 17 Dec 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 17 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
PM sent letters expressing opposition
 राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत राज्य कर्मचारियों ने सप्तम वेतन आयोग की रिपोर्ट पर नाखुशी जताई है।  साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र भेजा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव के नेतृत्व मेें राज्य कर्मचारियों ने एकत्र होकर प्रधानमंत्री को संबोधित पोस्टकार्ड लिखा। पत्र में लिखा गया है कि सप्तम वेतन आयोग की रिपोर्ट में राजपत्रित अधिकारियों के सापेक्ष तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में भारी अंतर है।
विज्ञापन


कर्मचारियों के पक्ष को नजरंदाज किया गया है। जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने कहा कि रिपोर्ट का विरोध, राज्य स्तर पर लंबित समस्याओं का निस्तारण या प्रदेश सरकार द्वारा सार्थक पहल न किए जाने के चलते 21 दिसंबर को जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस इंजीनियर संघ भवन पीडब्ल्यूडी डाक बंगला से रोडवेज होते हुए कलेक्ट्रेट तक जाएगा। 22 से 23 दिसंबर को कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया जाएगा। मंडलीय मंत्री सीताराम कुशवाहा, आनंद सोनकर, अजय कुमार, रमेश यादव, जयदेश, रामजतन यादव, संत कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed