फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pleaded six times, PM accommodation was not found

छह बार लगाई गुहार, नहीं मिला पीएम आवास

Tue, 02 Mar 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Pleaded six times, PM accommodation was not found
सदर तहसील पर सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की शिकायतों को सुनते एडीएम केहरी सिंह। - फोटो : MAU
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियाद सुनीं। इस दौरान राजस्व के अधिक मामले आए। कुल 108 मामले आए जिसमें 16 का समाधान हुआ। इस दौरान चांदपट्टी गांव की आशा देवी ने कहा कि उसके पास एक मड़ई है। आवेदन करने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला जबकि संपूर्ण समाधान दिवस में छह बार शिकायत कर चुकी है।
विज्ञापन

बरहद की विमला देवी ने बताया कि फर्जी दस्तावेज के सहारे पट्टीदार ने उसकी जमीन को अपने नाम बैनामा करा लिया। जब अपनी जमीन मांगने जाती है तो पट्टीदार जान से मारने की धमकी देते हैं। चार बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इटौरा चौबेपुर गांव निवासी खुरमल्ली ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया था। पांच बार से समाधान दिवस पर आ रहे हैं लेकिन आवास नहीं मिला। भवनपुरा निवासी रमेश यादव ने बताया कि ग्राम सभा की जमीन पर दबंग मकान बनवा रहे हैं। समाधान दिवस पर चार बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। खीरखाड गांव निवासी रामजन्म ने पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने की शिकायत की। रामपुर बखरिया गांव के बेचू ने आरोप लगाया कि गांव की पोखरी पर अवैध कब्जा हुआ है। शादीपुर के बच्चा लाल ने कहा कि उसकी जमीन पर भू माफिया ने कब्जा किया है। कब्जा हटाया जाए। समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी अमित बंसल ने तहसील के सामने जर्जर पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय को देखा और एसडीएम राम भवन तिवारी को मरम्मत के लिए इस्टीमेट बनवा कर भेजवाने का निर्देश दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुशील धुले, सीडीओ रामसिंह वर्मा, तहसीलदार सुभाष चंद, सीओ नंदलाल, मौजूद रहे।
विज्ञापन

मधुबन : तहसील सभागार में सीआरओ हंसराज यादव ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान 42 में से तीन मामलों का समाधान हुआ। बाढ़ राहत से संबंधित तेलिया अफगान निवासी पृथ्वीराज, दुबारी निवासी रामबचन चौहान और नरसिंह के प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया । मझौवा के संग्रहीत पांडेय ने मकान के बगल में ट्रैक्टर लगा कर आटा चक्की चलाने की शिकायत की और इसपर रोक लगाने की मांग की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे, क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरी के लिए लगाई गुहार
घोसी। स्थानीय तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी डॉ सीएल सोनकर ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान 44 में 10 मामलों का समाधान हुआ। नवापुरा दोहरीघाट की कौशिल्या देवी ने आवास निर्माण में काम करने के बाद भी मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत की और भुगतान की गुहार लगाई। ओरियंटल रोड घोसी के दुकानदार अजय सिंह ने बिल को लेकर बिजली विभाग की शिकायत की। ज्यादातर मामले अवैध कब्जा,चकरोड, नाली आदि से संबंधित रहे। इस मौके पर सीओ धनंजय मिश्रा, आबकारी निरीक्षक शुशील मौर्य, नायब तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed