{"_id":"691e02878004602b9c023338","slug":"players-showcase-their-talent-mau-news-c-295-1-svns1028-136594-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
विज्ञापन
रतनपुरा ब्लाक के बीबीपुर खेल मैदान पर दो दिवसीय मऊ विधायक खेल स्पर्धा के शुभारंभ पर खिलाड़ियो
रतनपुरा। सदर मऊ विधानसभा विधायक स्पर्धा का आयोजन खेल मैदान वीवीपुर रतनपुरा में किया गया। युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की तरफ से सांसद एवं विधायक खेल स्पर्धा के तहत यह आयोजन हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने तिरंगे गुब्बारे को आकाश में छोड़ कर किया।
400 मीटर जूनियर महिला वर्ग में स्नेहा प्रथम, राधा को दूसरा और रिया राजभर को तीसरा स्थान मिला। फुटबॉल में स्टेडियम की टीम ने बाजी मारी। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, क्रीड़ाधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ, विंनु कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा रामाश्रय मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, अशोक सिंह, ब्लाॅक प्रमुख श्रीकृष्णा राजभर, नेहरु इंटर काॅलेज रतनपुरा के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह आदि रहे।