फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Platforms changed for five trains; operations at Mau Junction disrupted for two hours.

Mau News: पांच ट्रेनों का बदला प्लेटफॉर्म, दो घंटे तक मऊ जंक्शन पर संचालन प्रभावित

Sat, 20 Jun 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Platforms changed for five trains; operations at Mau Junction disrupted for two hours.
मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी दोहरीघाट-वाराणसी सिटी मेमू ट्रेन। संवाद
शुक्रवार को मऊ जंक्शन से दोपहर तीन बजे तक प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन से एक भी ट्रेन नहीं गुजरी। इसके चलते पांच ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदलना पड़ा। ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (19046) प्लेटफॉर्म नंबर तीन के बजाय चार से रवाना हुई। लिच्छवी एक्सप्रेस (14005) प्लेटफॉर्म नंबर एक के बजाय चार से रवाना हुई, यह ट्रेन 1:07 घंटे लेट थी। कासगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस (15716) प्लेटफॉर्म नंबर तीन के बजाय चार से रवाना हुई, यह ट्रेन 1:49 घंटे लेट थी। प्रयागराज रामबाग–मऊ मेमू (65132) प्लेटफॉर्म नंबर दो के बजाय एक से रवाना हुई, यह ट्रेन 43 मिनट लेट पहुंची थी। मऊ–दोहरीघाट मेमू (65134) प्लेटफॉर्म नंबर दो के बजाय एक से रवाना हुई, यह ट्रेन 35 मिनट लेट थी।
विज्ञापन

पुलिस ने जारी किया चेतावनी पत्र, फिर भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश
बीते 11 मई को दोहरीघाट में मेमू ट्रेन के उद्घाटन के दौरान भाजपा और सपा समर्थकों के बीच हंगामा हुआ था। इसे देखते हुए पुलिस ने भाजपा के 15 समर्थकों को चेतावनी पत्र जारी किया था। इसमें स्पष्ट लिखा गया था कि कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार की गतिविधि न करें जिससे शांति, सुरक्षा या संचालन में बाधा उत्पन्न हो। इसके बावजूद कार्यक्रम स्थल पर नारेबाजी की गई। एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि कार्यक्रम को देखते हुए दोनों पक्षों से 36 लोगों को नोटिस जारी किया गया था, जिनके कार्यक्रम में आने पर शांति भंग की आशंका थी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया पर उठाए गए सवालों के संबंध में उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मऊ जंक्शन के सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। गोरखपुर और वाराणसी से आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के साथ डॉग स्क्वाड भी मौजूद रहा। रोडवेज से स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर दो सीओ के नेतृत्व में 30 से अधिक पुलिसकर्मी बैरिकेडिंग कर तैनात रहे। मुंशीपुरा ओवरब्रिज और कोतवाली के पास भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed