फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Plastic surgeon is not there to treat the scorched patients

झुलसे मरीजों के इलाज को नहीं है प्लास्टिक सर्जन

Wed, 03 Nov 2021 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Plastic surgeon is not there to treat the scorched patients
मऊ। सावधान, अगर आप दीपावली में खूब आतिशबाजी की योजना बना रहे हैं तो सावधान हो जाए। किसी दुर्घटना की दशा में जनपद में आपको समुचित इलाज नहीं मिलगा। कारण कि जिला अस्पताल में बर्न यूनिट की समुचित सविधा उपलब्ध नहीं है। इससे बचने के लिए पटाखे जलाते समय आपको सावधानी और सतर्कता अनिवार्य रूप से बरतनी पड़ेगी। स्थिति यह है कि करोड़ों की लागत से बने ट्रामा विंग और बर्न यूनिट में वर्तमान में कोविड टीकाकरण और कोविड जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर लापरवाही के चलते आग लगने और पटाखों से झुलसने के मामले काफी आते हैं। ऐसे में लोगों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। हालांकि अस्पताल के वार्ड में 10 बेड का वार्ड जरूर है। लेकिन अस्पताल में कोई भी प्लास्टिक सर्जन की नियुक्ति नहीं है। हालांकि दिसंबर 2016 में जिला अस्पताल में तीन करोड़ की लागत से बने 30 बेड के अत्याधुनिक बर्न यूनिट को हैंडओवर कर दिया गया था। लेकिन हैंडओवर होने के बाद से ही यहां न तो विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती हुई और ना ही स्टाफ की। नियमानुसार यहां चार विशेषज्ञ चिकित्सकों और 10 स्टाफ नर्स की तैनाती होनी थी। लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते तैनाती नहीं हो सकी। कोविड काल में ट्रामा और बर्न विंग में कोविड जांच और टीकाकरण केेंद्र बना दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. बृज कुमार का कहना है कि बर्न यूनिट में स्टाफ की तैनाती नहीं हो सकी है। कोरोना काल में ट्रामा और बर्न विंग को कोविड जांच और कीटाकरण के लिए बना दिया गया। डाक्टरों और स्टाफ की तैनाती के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed