फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Planted 3.77 saplings in the name of mother, took a pledge to save them.

Mau News: मां के नाम लगाए 3.77 पौधे, बचाने का लिया संकल्प

Fri, 05 Jun 2026 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Planted 3.77 saplings in the name of mother, took a pledge to save them.
अमिला में 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम के तहत पौधरोपण करते भाजपा कार्यकर्ता।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद में संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने अपने निजी आवास और बापू इंटर कॉलेज, कोपागंज में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कुल 3.77 लाख पौधों लगाए गए।
विज्ञापन

उन्होंने अपने आवास पर मां के नाम से पौधा लगाया और उसकी देखभाल कर उसे विकसित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
विज्ञापन

स्वच्छ, हरित और संतुलित पर्यावरण के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की आधारशिला भी हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय और डीएफओ पीके पांडेय ने भी पौधारोपण किया। डीएफओ ने बताया कि जनपद हेतु इस वर्ष 30.50 लाख पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित है।
पर्यावरण संरक्षण और वनावरण बढ़ाने के उद्देश्य से आज 3.77 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। विभिन्न विभागों, संस्थाओं और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
जिलाधिकारी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने पर बल देते हुए सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों से बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल कर उसे वृक्ष के रूप में विकसित करे।

न्यायाधीश और अधिवक्ताओं ने लगाए पौधे
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में न्यायालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी और अधिवक्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ स्वच्छ वायु, जल संरक्षण और जैव विविधता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इस दौरान अरुणांजलि सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed