फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Plantation plantation in the district: 25 million saplings planted in entire state

जिले में चला पौधेरोपण महाभियान: पूरे प्रदेश में एक साथ रोपे गए 25 करोड़ पौधे

Sun, 05 Jul 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Plantation plantation in the district: 25 million saplings planted in entire state
मऊ। वन महोत्सव के तहत प्रदेश में चले पौधरोपण महा अभियान के तहत रविवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में वन विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभागों की तरफ से पौधरोपण किया गया। मऊ सहित प्रदेेश में एक साथ 25 करोड़ पौधे रोपे गए। विधायक घोसी विजय राजभर तथा जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने भुजौटी में पौधरोपण कर पौधरोपण अभियान की शुरुआत किया। जिले में वन महोत्सव एक जुलाई से सात जुलाई तक मनाया जाना है।
विज्ञापन

वन महोत्सव के तहत चले पौधरोपण महाभियान में वन विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभागों को मिलाकर 21.04 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत नगर सहित जिले के विभिन्न सरकारी विभागों की तरफ से रविवार को पौधरोपण महाभियान चलाया गया। विधायक घोसी विजय राजभर तथा जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने भुजौटी में पीपल, बरगद, पाकड़ के पौधे लगाकर पौधरोपण अभियान की शुरुआत किया। कहा कि इस अभियान में सभी विभागों के लक्ष्य आवंटित थे। लक्ष्य के अनुसार सभी विभागों द्वारा पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि धरती पर जीवन हरे-भरे पेड़ पौधो की वजह से है। यदि पथ्वी पर हरियाली नहीं होगी तो जीवन भी संभव नहीं है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, डीएफओ संजय विश्वाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वन महोत्सव सप्ताह के क्रम में रविवार को पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर नरेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण किया। काफी संख्या में फलदार तथा छायादार पौधे लगाए गए। पुलिस अधीक्षक ने लोगों को पौधे लगाने तथा अपने आस-पास साफ-सफाई रखने को लेकर जागरुक किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक विजय कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदारा: वन महोत्सव सप्ताह के तहत क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीडीओ कोपागंज राज किशोर वर्मा, एडीओ पंचायत शीत कुमार सिंह गांवों में पौधरोपण किया। इसी क्रम में बीडीओ क्षेत्र के लैरो दोनवार, इंदारा, अलीनगर, रइसा सहित विभिन्न जगहों पर आम, सागौन, नीम, पीपल, बरगद, महुआ आदि के सैकड़ों पौधों का रोपण किया गया।
मुहम्मद अली इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. रामविलास यादव ने भी पौधरोपण किया।इसी क्रम में प्रधान प्रतिनिधि इंदारा सुभाष यादव ने अपने ग्राम सभा में पौधरोपण कराया। वीडीओ जितेंद्र यादव ने बताया की धरती का श्रृंगार वृक्ष ही है इनके बिना धरती मां अधूरी है जिस तरह से हम अपने पुत्र की देखभाल कहते हैं उसी प्रकार से हमें अपने जीवन में पेड़ों की देखभाल करनी चाहिए। इस अवसर पर एडीओ पंचायत शीतकुमार सिंह ग्राम प्रधान बब्बन चौहान, सुबाष यादव, ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र यादव, एपीओ अश्वनी कुमार शामिल रहे।
वन महोत्सव के तहत राजीव गांधी माहिला महाविद्यालय परदहां की राष्ट्रीय सेवा इकाई की ओर से पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। महाविद्यालय प्रांगण सहित आस पास के कांशी राम आवास कालोनी, मिल रोड, माता कर्मा देवी, हरिजन प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में सैकड़ों पौधों को रोपण किया गया। इस अवसर पर जोहरा जमाल, शबाना, नेहा, सुमैया, लक्ष्मी, शाहाना आदि शामिल रहे।
घोसी :नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर वन विभाग, भाजपा के साथ ग्रामप्रधान की तरफ से पौधरोपण किया गया।घोसी नगर के मझावारा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे एसीएफ अनिल दीक्षित, रेंज अधिकारी प्रभुनाथ पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय की उपस्थिति में लगाए गए। कुमार परमार्थ पीजी कालेज कल्याणपुर, अमरजीत सिंह महाविद्यालय सोनाडीह में भी पौधरोपण किया गया। पतीला जमीन पतीला में प्रधान रामभवन, हाजीपुर में एडीओ पंचायत हृदेश्य पांडेय,सेक्रेटरी स्नेहा मौर्य के द्वारा, खत्रिपार में प्रधान कालिका चौहान द्वारा पौधरोपण किया गया।
रतनपुरा: वन महोत्सव अभियान के तहत रविवार को रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर पौधरोपण किया गया। विकास खंड के पीपरसाथ ग्राम पंचायत में परमा यादव तथा प्रधान सविता यादव के नेतृत्व में 1200 सौ विभिन्न प्रजाति के पौधे तमसा तट स्थित बांध पर लगाए गए। मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत में प्रमुख युवा सामाजिक कार्यकर्ता आषीश सिंह के नेतृत्व में 1001 पौधा लगाया गया। भुडुसुरी स्थित पीजी कालेज पर कालेज के प्राचार्य डॉ. रविंद्र नाथ मिश्रा ने 51 पौधों का रोपण कराया गया।
पिपरीडीह: परदहां ब्लाक क्षेत्र के पिपरीडीह स्थित आरएएस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में रविवार को वन महोत्सव सप्ताह के दौरान पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रबंधक अजीत कुमार सिंह व फार्मेसी के अन्य शिक्षको ने मिल कर विद्यालय परिसर तथा आसपास नीम, सागौन, जामुन, कंजी, अमरूद, आम सहित विभिन्न प्रजातियों के एक सौ पौधो का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।
दोहरीघाट: ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय राजू ने पौधारोपण अभियान को एक नया नारा देते हुए पौधा रोपो पौधा सींचो के अंतर्गत 101 पौधरोपण कर अभियान को आगे बढाने का संकल्प लिया। ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय राजू ने कहा कि इस अभियान से जहां पर्यावरण को खतरा कम होगा। वही हम शुद्ध हवा व शुद्ध पानी के साथ-साथ शुद्ध हवा भी ले सकेंगे। कहा कि पौधारोपण कर हम अपनी जिम्मेदारियों से न भागे। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य मोनू राय, बबलू राय, सोनू आदि शामिल रहे।

रानीपुर: पौधरोपण अभियान के तहत क्षेत्र के खुरहट, कसारी, अमारी, अमरहट, एकडंगा, धर्मसीपुर, हाजीपुर, भंवरेपुर सहित विभिन्न गांवों में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सूर्यभान यादव, कैलाशनाथ यादव, संतोष राय, विनोद कुमार, हरिश्चंद्र चौहान, पार्वती राय, अजीत राय, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed