{"_id":"6800d1b63f638c19a5066ca3","slug":"pieces-of-meat-found-force-reached-siwan-in-mau-action-started-after-filing-case-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बोरे में मिले मांस के टुकड़े... मऊ के सिवान में पहुंची फोर्स, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बोरे में मिले मांस के टुकड़े... मऊ के सिवान में पहुंची फोर्स, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू; जानें मामला
Thu, 17 Apr 2025 03:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 17 Apr 2025 03:32 PM IST
सार
बोरे में जानवर के मांस मिलने की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। गांव के ही लोगों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि माहाैल बिगाड़ने की साजिश की गई थी। मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मऊ के सिवार में पड़ताल करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UP Crime: मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुराडार मनियार के सिवान में एक बोरे में मांस के टुकड़े मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इसको कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मुराडार मनियार ग्राम पंचायत के सिवान की तरफ जब कुछ ग्रामीण गए तो उन्हें भीषण दुर्गंध आई। इस पर वो किसी जानवर के मरे होने की आशंका में वहां पहुंचे तो देखा एक बोरा बंधा हुआ है, जिसमें से दुर्गंध आ रही थी और मक्खियां काफी मात्रा में जुटी हुई थीं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दी सूचना इसकी पुलिस को दी। सूचना पर मधुबन एसओ संजय त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बोरे का मुआयना किया और पाया कि उसमें किसी जानवर के मांस का टुकड़ा रखा था। कई दिनों पुराना था।
विज्ञापन
प्रभारी मधुबन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मांस के टुकड़े कहां से आएं और किसने बोरे में रखे थे। पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है।